फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का हिंसक प्रदर्शनः लाठी के जवाब में हुई पत्थरबाजी, आंसू गैस से काबू में आए हालात

Fri, 08 Sep 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
1 of 6
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे शिक्षामित्रों के आंदोलन ने एटा में शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। मंत्री का घेराव करने पहुंचे शिक्षामित्रों ने रोके जाने पर पुलिस-प्रशासन पर पथराव कर दिया। इसके चलते दो इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही एक महिला शिक्षामित्र ने एडीएम वित्त और राजस्व का गिरेबां पकड़कर अभद्रता कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शिक्षामित्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। पथराव और फायरिंग में 12 शिक्षामित्र घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को शिक्षामित्र कौशल विकास मंत्री सुरेश पासी का घेराव करने निरीक्षण भवन पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण भवन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। शिक्षामित्र गांधी मार्केट मार्ग पर धरना देने बैठ गए और मंत्री को बुलाने की बात करने लगे। एसडीएम सदर डा. संजीव कुमार और बीएसए एसके तिवारी शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री से मिलवाने के लिए वार्ता करने पहुंचे।

4 of 6
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते शिक्षामित्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए शिक्षामित्रों ने निरीक्षण भवन पर लगाई गई बेरीकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान शिक्षामित्रों की ओर से पत्थर फेंके जाने लगे। साथ ही एक महिला शिक्षामित्र ने एडीएम वित्त और राजस्व महेश चंद्र शर्मा का गिरेबां पकड़कर अभद्रता कर दी। 
विज्ञापन

5 of 6
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
साथ ही दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस पर पुलिस ने आंसू गैस और रबर बुलेट का प्रयोग कर शिक्षामित्रों को खदेड़ दिया। इसके चलते दर्जन भर से ज्यादा शिक्षामित्र घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने 50 से अधिक शिक्षामित्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएम एटा - फोटो : अमर उजाला
डीएम एटा अमित किशोर का कहना है कि शिक्षामित्रों ने आक्रोशित होकर पथराव किया है। इसमें पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मामले में शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें