आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने शनिवार की सुबह पर्यटन थाने का औचक निरीक्षण किया। वो साइकिल पर सवार होकर यहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
2 of 5
पर्यटन थाने में एसएसपी जोगेंद्र कुमार
सुबह सुबह एसएसपी जोगेंद्र कुमार जब साइकिल पर सवार होकर निकले तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सबसे पहले पर्यटन थाने पहुंचे। इसके बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
3 of 5
पर्यटकों से जानकारी लेते एसएसपी जोगेंद्र कुमार
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने ताजमहल की दीदार करने आए पर्यटकों से सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं पुलिस कर्मियों से ताजमहल के आसपास लपकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली।
4 of 5
शिल्पग्राम का निरीक्षण करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बाद एसएसपी शिल्पग्राम भी पहुंचे। बता दें कि पूर्व में आगरा के एसएसपी रह चुके अमित पाठक भी साइकिल पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने निकलते थे।
बता दें कि एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार रात को लापरवाही बरतने पर यातायात पुलिस के निरीक्षक, एक टीएसआई और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वहीं एसएसपी के तेवर देख पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।