फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद हेमा मालिनी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने 'लापता' होने के लगाए पोस्टर

Sat, 17 Oct 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ऐसे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जिले की सांसद हेमा मालिनी का जन्मदिन मनाया, वहीं दूसरी तरफ रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर में भाजपा सांसद के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। इससे भाजपाइयों में हड़कंप मच गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीवार पर पोस्टर लगाता सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन ने कहा कि कोरोना काल में ब्रजवासियों के प्रति सांसद की संवेदनहीनता बनी हुई है। जनपद से दूरी बनाकर लापता रहने के कारण सांसद हेमा मालिनी के संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ऐसे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
शहर के गणेशरा स्टेडियम, राधापुरम, गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर, भूतेश्वर, बीएसए कॉलेज, नया बस अड्डा, एसएसपी ऑफिस, डीएम ऑफिस, कचहरी, रजिस्ट्री ऑफिस आदि स्थानों पर सांसद हेमा मालिनी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।

4 of 5
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
सपा की ओर से लगाए पोस्टर में लिखा है कि कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में जनता के बीच न दिखाई देने वालीं सांसद हेमा मालिनी को जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। पोस्टर के नीचे सपा जिलाध्यक्ष का नाम लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा में कई जगह लगे ऐसे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन ने कहा कि सांसद हेमा मालिनी के गोद लिए गांवों में जाकर वहां की बदहाली भी उजागर की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें