गाड़ियों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की सोमवती अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व है। इस पर्व पर सोमवार को स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने घाटों तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ी चौकसी के कारण श्रद्धालु घाटों तक नहीं पहुंच पाए। श्रद्धालु पुलिस से बैरियरों पर अनुमति मांगते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। कई श्रद्धालुओं ने दूसरे राज्यों के वाहन पास भी दिखाए। कैनाल बाईपास, राजकोल्ड स्टोरेज, गोरहा पुल, सोरों के कासगंज गेट, कछला गेट सहित सभी इलाकों को सील किया गया था।