फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Bus Accident: एक्सप्रेस वे पर मौत का शोर, दो घंटे तक घायलों की सुनाई देती रही चीत्कार

Wed, 14 Dec 2022 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बस को सीधा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर चालक की चंद सेकेंड की झपकी ने छह लोगों की जान ले ली। देखते ही देखते मां व बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता बदहवाश हो गया। हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।  घायलों की चीत्कार और अपनों को खोने वालों की करुण पुकार लोगों को झकझोर रही थी। लोग एक दूसरे को तलाशते नजर आ रहे थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे दो लोगों को निकालने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
सुनील निवासी कौशांबी थाना असोथरा जिला फतेहपुर अपनी पत्नी रीना (22) और पुत्र 12 अयांश के साथ लुधियाना से रायबरेली जा रहा था। हादसे में उसकी पत्नी और बेटा दोनों की मौत हो गई, जबकि वह स्वयं घायल हो गया। जबकि 67 वर्षीय वृद्ध संतलाल की चोट लगने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस एक्सप्रेस वे से नीचे खंदी में जाकर गिर पड़ी, जिसके बाद नगला खंगर प्रभारी विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर खड़े पुलिस अधिकारी और यात्री - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह और सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन मंगवा कर बस को खंदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

3 of 5
रीना और अयांश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 उधर हादसे में मृत मां-बेटे के अलावा अन्य लोगों के घरों को जब इसकी सूचना मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। सैंफई अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
 

4 of 5
फिरोजाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे का कारण बस चालक का नींद की झपकी आना बताया गया है। बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रीना (22) , उसके पुत्र अयांश (15 माह) , संतलाल (67) निवासी पन्नोई जिला कौशांबी, राजेश (25 ) पुत्र जगरुप निवासी फतेहपुर कोतवाली सहित दो अन्य की मौत हुई है। 24 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें