फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकतरफा प्यार में भाजपा नेता ने पहले मारी दोस्त को गोली, सिर काटने के बाद बनाया था खौफनाक प्लान

Fri, 05 Aug 2022 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Murder of Silver Businessman in Agra - फोटो : अमर उजाला
आगरा के चांदी व्यापारी की हत्याकांड में  एकतरफा प्यार की कहानी का मामला सामने आ रहा है। आरोपी भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने दोस्त लोहामंडी निवासी व्यापारी नवीन वर्मा (38) की बृहस्पतिवार रात को क्रूरता से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसने नवीन को बहाने से मिलने बुलाया। शराब पिलाने के बाद कार में ले गया। रास्ते में कनपटी पर गोली मार दी। मथुरा रोड पर ले जाकर अपने साथी की मदद से शव ठिकाने लगाने के दौरान गला काटकर धड़ से सिर अलग कर दिया। पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी उतार दिए। तभी गश्त करती पुलिस पहुंच गई। सिर विहीन लाश और कार में कटा सिर देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह भाजपा नेता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि थाना सिकंदरा के एसआई मोहकम सिंह, सिपाही अरुण कुमार, सूरज और होमगार्ड अंबिका चरण बृहस्पतिवार रात को एक बजे गश्त पर थे। पुलिसकर्मियों ने मथुरा हाईवे पर गांव अरसेना क्षेत्र में सुनसान में स्विफ्ट कार खड़ी देखी। दो युवक भी खड़े नजर आए। इस पर शक हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे। एक युवक अपने हाथ साफ कर रहा था, जबकि दूसरा कार में बैठा हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर हाथ में पिस्टल लिए युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। सड़क किनारे कार के पास नवीन वर्मा का शव पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर पॉलीथिन में कार की पिछली सीट पर था। पुलिस को घटनाक्रम समझते देर नहीं लगी। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से बोला, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष हूं

एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि आरोपी टिंकू भार्गव और अनिल हैं। वो बेलनगंज स्थित भैरों बाजार के रहने वाले हैं। दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की है। नवीन लोहामंडी स्थित तरकारी गली के रहने वाले थे। गिलेट की पायल के साथ आर्टिफिशियल जेवरात का व्यापार करते थे। सूचना पर नवीन के परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि नवीन और टिंकू गहरे दोस्त थे। उनका एकदूसरे के घरों में भी आना-जाना था। टिंकू शादीशुदा नहीं है। वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करता है, जबकि नवीन घर में ही भाई प्रवीन के साथ दुकान चलाते थे। नवीन गोपेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भी थे। पुलिस की पूछताछ में टिंकू ने खुद को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बताया। मगर, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वह अपने साथी अनिल को बहाने से लेकर आया था। 

4 of 6
मृतक चांदी व्यापारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद कपड़े उतार दिए, सिर यमुना में फेंकने की थी तैयारी

मृतक के भाई प्रवीन ने पुलिस को बताया कि नवीन के पास बृहस्पतिवार शाम को चार बजे टिंकू का फोन आया था। उसने बिजलीघर पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद देर तक नवीन लौटे नहीं। रात में आठ बजे पत्नी प्रीति ने फोन किया। उन्होंने 15 मिनट में घर आने की कह रहा था। मगर, नहीं आए। बाद में फोन मिलाया तो स्विच आफ हो गया। इसके बाद नवीन का पता नहीं चला। इस पर रात में थाना लोहामंडी पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते चांदी व्यापारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से हो गया था  एकतरफा प्यार

एएसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी टिंकू भार्गव ने बताया कि वह कई साल से नवीन के घर जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करने लगा। इसलिए नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था। एक सप्ताह से योजना बना रहा था। उसे मिलने के लिए बुलाया था। कार में हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने ले जा रहा थे। मृतक की पहचान न हो सके इसके लिए नवीन की हत्या के बाद कपड़े उतार दिए। छुरे से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को पालीथिन में बांधकर यमुना में बहाने की तैयारी थी। इससे धड़ मिलने पर आसानी से पहचान नहीं हो पाती। मगर, पुलिस पहुंची गई। पुलिस की सतर्कता से दोनों पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस से बचने की भी कर रखी थी योजना

टिंकू भार्गव ने पुलिस से बचने की पूरी योजना बनाई थी। वह हाथों में ग्लब्स पहनकर आया था, जिससे उसकी लाइसेंसी पिस्टल पर फिंगर प्रिंट नहीं आ सके। इसके साथ ही अपने एक दोस्त चेतन सिंघल की स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया था। उसकी नंबर प्लेट भी बदल दी थी, जिससे कार सीसीटीवी फुटेज में आ भी जाए तो नंबर सही नहीं होने की वजह से मालिक का पता नहीं चल सके। आरोपी की शर्ट पर खून लग गया था। पुलिस ने कार की फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच भी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें