फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए

Fri, 13 Jun 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के घने किनारी बाजार में जहां विस्फोट के बाद आग लगी, वो स्थान बेहद संकरा है। यहां एक फीट की सीढ़ियां और 10 फीट की दुकान के दो फ्लोर और ऊपर 7 सिलिंडर रखे हुए थे।
विज्ञापन
1 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किनारी बाजार में चांदी गलाने के कारखाने माैत को दावत रहे हैं। नियमों को ताक पर रख दिया गया है। संचालकों को न नियमों की परवाह है और न ही जान जाने का भय है। जिस कारखाने में विस्फोट हुआ, उसमें भूतल से जाने के लिए एक फुट की सीढ़ियां बनी हुई थीं। भूतल पर टंच की दुकान चल रही थी। दूसरी मंजिल पर कारखाने में भट्ठी चलाने के लिए 4 से अधिक एलपीजी के कामर्शियल सिलिंडर रखे हुए थे। इतना ही नहीं तीसरी मंजिल पर गोदाम में भी 3 सिलिंडर रखे मिले हैं।

कोतवाली स्थित किनारी बाजार, जाैहरी बाजार, नमक की मंडी में एक हजार से अधिक सराफा की दुकानें हैं। इनके साथ ही 100 से अधिक कारखाने संचालित हो रहे हैं। बाजारों में सुबह से ही भीड़ की वजह से चार और दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बाजार में कई मार्केट ऐसे हैं, जिनमें 10 से 15 फीट की दुकानें हैं। इनमें जाने के लिए छोटी सीढि़यां ही हैं। आने-जाने के लिए भी संकरे रास्ते हैं। इनमें ही चांदी कारखाने खोले हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चांदी कारखानों को चलाने के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है। मृतक सुनील पाटिल के कारखाने और ऊपर के गोदाम में पुलिस को 7 कामर्शियल सिलिंडर मिले। इनमें 4 दूसरी मंजिल पर कारखाने तो 3 तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में रखे हुए थे। इनमें ज्यादातर भरे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएफओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छोटे कारखानों के लिए फायर एनओसी की बाध्यता नहीं है। फिर भी विभाग को जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे निरीक्षण किया जा सके। नियमों की अनदेखी करके कारखाने चलाए जा रहे हैं। जहां भी भट्ठी लगाई जा रही है, वहां पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। अग्निशमन यंत्र होने चाहिए। मगर, इस घटनास्थल पर कोई अग्निशमन यंत्र नहीं मिला।

4 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी लेकर आए अग्निशमन यंत्र
कारखाने में आग लगने की घटना के बाद कुछ व्यापारी आ गए। वह अपने साथ अग्निशमन यंत्र भी लेकर आए। इनसे आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में दकमल कर्मी आए।
विज्ञापन

5 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर कोतवाली ने दिखाई तत्परता
इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र कुमार ने घायलों को निकलवाने में तत्परता दिखाई। वह दमकलकर्मियों के साथ खुद ही खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर चढ़ गए। उन्होंने खिड़कियों को खुलवाया।
विज्ञापन

6 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 मीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
धमाके की आवाज से आसपास के लोग तो दहल गए। 100 मीटर दूर तक आवाज सुनी गई थी। इस पर बड़ी संख्या में आसपास के बाजार और मार्केट के व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों ने घटना पर जताया दुख
घटना की जानकारी पर आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल भी पहुंच गए। उन्होंने घटना पर दुख प्रकट किया। पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की।

8 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर बिखरीं चप्पलें और सामान
सराफ श्याम बिहारी ने बताया कि मैं दुकान पर बैठा हुआ था। जेवरात देख रहा था। तभी धमाका हुआ। दुकान के सामने धुआं हो गया। बाहर निकलकर देखा तो लोग भाग रहे थे। सड़क पर वाहन गिरे पड़े थे। सड़क पर सामान बिखरा हुआ था। 10 मिनट बाद एक और धमाका हुआ। समझ नहीं आया क्या करें। इस पर दुकान का शटर गिराकर दूर चले गए।

9 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीढि़यों से गिरते हुए आए कारीगर
व्यापारी विक्की यादव ने बताया कि उनकी कारखाने के सामने ही लस्सी की दुकान है। तेज धमाके के साथ आग की लपटें निकल रही थीं। इसी दाैरान सीढि़यों से तीन युवक गिरते हुए नीचे आए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उठाया। इसके बाद किसी को बाइक पर तो किसी को रिक्शे से इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
Cylinder exploded in agra market - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा लगा भूकंप आया है...
सराफ प्रशांत गोलस ने बताया कि दुकान में बैठे हुए थे। तेज धमाके के साथ अफरातफरी मच गई। रोड पर निकल रहे राहगीर और ग्राहक बचने के लिए अन्य मार्केट में भागने लगे। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी गिर गईं। पहले लोग भूकंप आने का अंदेशा जता रहे थे। बाद में पता चला कि कारखाने में धमाका हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें