फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, संतों ने वृंदावन में रजत शिला का किया पूजन

Mon, 27 Jul 2020 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • रजत शिला के अंदर वही ब्रज की रज समाहित है
  • ब्रजवासियों का प्रेम इस रजत शिला के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगा
विज्ञापन
1 of 5
रजत शिला - फोटो : Amar Ujala
धर्म रक्षा संघ के रजत शिला पूजन कार्यक्रम के तहत निंबार्क संप्रदाय के सर्वोच्च पद पर आसीन निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने रविवार को श्रीजी मंदिर वृंदावन में रजत शिला का पूजन किया। मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने विद्वानों के साथ वेदमंत्रों के मध्य रजत शिला का पूजन विधि-विधान से कराया।
 
विज्ञापन

2 of 5
रजत शिला का पूजन - फोटो : Amar Ujala
श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ द्वारा यह अद्भुत कार्य किया जा रहा है। ब्रज की मिट्टी जब अयोध्या पहुंचेगी तो यह एक प्रकार से हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के बीच का मिलन, द्वापर और त्रेता युग का मिलन जैसा प्रतीत होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
रजत शिला पूजन करने के दौरान निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज - फोटो : अमर उजाला
रजत शिला के अंदर वही ब्रज की रज समाहित है, जिसको भगवान श्रीकृष्ण खाया भी करते थे और उस पर क्रीड़ा भी करते थे। ब्रजवासियों का प्रेम इस रजत शिला के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगा। 
 

4 of 5
रजत शिला का हुआ पूजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंगल मूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने कहा कि ब्रज की भूमि और ब्रज की रज की महिमा जितनी कही जाए उतनी कम है। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी तक हजारों संत महात्माओं, ब्रजवासियों एवं धर्माचार्यों द्वारा रजत शिला का पूजन किया जा चुका है। अब आने वाले दो-तीन दिन के बाद ही इस रजत शिला को लखनऊ मुख्यमंत्री निवास होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजत शिला का पूजन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्रीदास प्रजापति, पंडित शरद माठोलिया, पंडित चंद्र प्रकाश पंडित कृष्ण मुरारी, पंडित पीएम शास्त्री, हरिकांत शास्त्री, विकास गौतम आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें