फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी बचाने को सड़कों पर उतरे शिक्षामित्र, स्कूलों में लग गया ताला

Wed, 26 Jul 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक पद पर समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आगरा में डायट परिसर में एकत्र हुए शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

2 of 7
श‌िक्षाम‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग करते हुए शिक्षामित्रों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। टैंक चौराहा पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। इस दौरान पुलिस से इनकी तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

3 of 7
श‌िक्षाम‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका शीघ्र दाखिल करे। शिक्षामित्रों की संख्या अधिक होने से बड़ी मात्रा में धरना स्थल पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। 

4 of 7
श‌िक्षाम‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र जहां धरना प्रदर्शन में लगे रहे। वहीं जिले के सात सौ से अधिक स्कूल बंद हो गए। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मैनपुरी में 2145 शिक्षामित्र तैनात थे। इनमें से 1992 को समायोजन के बाद सहायक अध्यापक पद पर तैनात किया गया था। 700 से अधिक स्कूल शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे थे। समायोजन रद्द होने से जगह-जगह स्कूलों पर ताले नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक और प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र संघ मुख्यमंत्री से मांग करता है कि प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे। बता दें कि कासगंज में 1030 शिक्षामित्र शिक्षकों के पद पर समायोजित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने जिला मुख्यालय के साथ बीएसए दफ्तर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र प्रसाद को दिया। सरकार से शिक्षामित्रों को राहत प्रदान किए जाने की मांग की। फिरोजाबाद में अखिलेश सरकार ने 1673 शिक्षामित्रों का समायोजन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें