फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 2018: माता रानी का त्योहार, देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Oct 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र बुधवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इन नवरात्र में माता के पंडाल सजाने की परंपरा है। लोग घरों में देवी माता की चौकी सजाते हैं। उस पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करते हैं। सार्वजनिक पूजा पंडाल भी आयोजित किए जाते हैं, जहां नौ दिन तक माता रानी की विशेष पूजा अर्चना होती है। हर बार की तरह इस बार भी आगरा में देवी माता की प्रतिमाएं सज गई हैं। 

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 2018: माता रानी का त्योहार, देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार, देखें तस्वीरें

2 of 5
देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देती कलाकार - फोटो : अमर उजाला
शहर में कई स्थान हैं जहां मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। मुख्य रूप से सुल्तानगंज पुलिया, आवास विकास कॉलोनी, नामनेर, बोदला, उखर्रा रोड आदि स्थानों पर प्रतिमाएं बनाने का काम होता है। बोदला निवासी मूर्तिकार राधेश्याम का कहना है कि छह इंच से लेकर 10 फुट तक ऊंची प्रतिमाएं बाजार में मिल रही हैं। 
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 2018: माता रानी का त्योहार, देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार, देखें तस्वीरें

3 of 5
देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला
घरों में चौकी सजाने के लिए लोग माता की छोटी प्रतिमाएं खरीद रहे हैं, लेकिन पंडालों में स्थापित करने के लिए बड़ी प्रतिमाओं की मांग है। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 1500 से अधिक दुर्गा पंडाल सजाएं जाएंगे। 

शारदीय नवरात्र 2018: माता रानी का त्योहार, देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार, देखें तस्वीरें

4 of 5
देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से प्रतिमा बनाने पर प्रतिबंध है लेकिन प्रशासन की आंख बाद में खुलती है। शहर में बड़ी संख्या में ऐसी प्रतिमाएं बनाई जा चुकी हैं। ऐसा ही गणेश महोत्सव के दौरान हुआ था। जब गणेश पंडाल स्थापित हो गए तब प्रशासन की प्रतिबंध की सुध आई थी। उधर, मूर्तिकारों का कहना है कि लोग बड़ी प्रतिमा चाहते हैं और मिट्टी से बड़ी प्रतिमा बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए पीओपी से ही मूर्तियों का निर्माण करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 2018: माता रानी का त्योहार, देवी प्रतिमाओं से सज गए बाजार, देखें तस्वीरें

5 of 5
पूजन सामग्री खरीदती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
पूजन सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई है। दुकानों पर भीड़ आने लगी है। हवन सामग्री, माता के वस्त्र, लाल चुनरी, कपूर, लोंग, इलाइची, बतासे, नारियल आदि की खरीद हो रही है। पूजन सामग्री पर भी महंगाई की मार है। ममता शर्मा ने बताया कि हर वस्तु महंगी हो गई है। हालात यह हैं कि माता रानी के जो वस्त्र चैत्र नवरात्र में 75-100 रुपये के थे अब वे 150 रुपये तक हैं। दुकानदार ने 20 रुपये में पांच सुपारी और तीन कपूर की टिक्की दी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें