शरद पूर्णिमा पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में शरद उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। ठाकुरजी विशेष पोशाक और शृंगार धारण कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस विशेष पोशाक शृंगार को दिल्ली और जयपुर के कारीगरों ने तैयार किया है। सोने-चांदी के आभूषण ठाकुरजी के शृंगार का हिस्सा बने हैं। शरद उत्सव पर मंदिर के पट आम दिनों से एक घंटे अधिक समय तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा श्रीबांकेबिहारी के लिए खास है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवा अधिकारी प्रदीप गोस्वामी एवं अरविंद गोस्वामी, मुन्ना श्याम गोस्वामी ने बताया कि वर्ष में सर्फ एक दिन ही ठाकुरजी बंशी, मोर-मुकुट, कट-कछनी, पोशाक, हार लकुटी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा के ठाकुरजी का विशेष शृंगार संपूर्ण रूप से सोने चांदी का जयपुर में कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। जबकि ठाकुर जी की सफेद पोशाक दिल्ली के चांदनी चौक में विशेष कारीगरों द्वारा तैयार कराई गई है। पोशाक और शृंगार धारण कर ठाकुर बांकेबिहारी जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि श्रीमद्भागवत में वर्णन के अनुसार शरद पूर्णिमा वाले दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना किनारे गोपियों के साथ वृंदावन में बंसीवट पर महारास किया था। इसीलिए शरद पूर्णिमा वाले दिन श्रीबांकेबिहारी जी को शृंगार में मोर मुकुट कछनी बंसी धारण कराई जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर ठाकुरजी को विशेष रुप से खीर एवं चंद्रकला का भोग चंद्रमा के दर्शन करने के बाद लगाया जाता है। इसी दिन के बाद से ठाकुर जी की शीतकालीन भोग राग की सेवाएं प्रारंभ हो जाती हैं। प्रसाद में मेवा का प्रयोग इत्र में हिना का प्रयोग एवं दूध भात में केसर का प्रयोग प्रारंभ हो जाता है।
एक घंटा देर तक खुलेगा मंदिर
शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट आम दिनों से एक घंटे अधिक समय तक खुले रहेंगे। ठाकुरजी सुबह एक बजे तक तथा शयन के दर्शन रात 10.30 बजे तक देंगे।
नौ बजे से श्रीरंगनाथ ने दिए दर्शन
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सात माह से बंद रंगनाथ मंदिर के पट आज शरण पूर्णिमा से भक्तों के लिए खुल गए हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आम भक्तों ने श्रीरंगनाथ जी के दर्शन किए।