श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद अमल में लाई गई कोविड-19 की गाइडलाइन सिर्फ आम भक्तों पर ही प्रभावी हो रही है। लेकिन वीआईपी दर्शन में मारामारी से निर्धारित गाइडलाइन टूट गई। वीआईपी रोड से लेकर मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन तक भीड़ का बुरा हाल है। मामला वीआईपी से जुड़ा होने के कारण कोई रोकटोक भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
श्रीबांकेबिहारी मंदिर: दर्शन के दौरान भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर को भीड़ के चलते ही पूर्व में दो दिन खोलने के बाद बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर मंदिर में वीआईपी दर्शन के दौरान कुछ यही स्थिति पैदा हो गई है। मंदिर में बनाई गई दर्शन की व्यवस्था में वीआईपी गैलरी आमतौर पर वीआईपी भक्तों से भरी रहती है।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वीआईपी भक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं करते नजर आए। इतना ही नहीं, इनके लिए मंदिर में दर्शन के लिए रुकने का भी कोई वक्त निर्धारित नहीं दिखाई दिया। इससे कई बार दर्शन के दौरान मारामारी की स्थिति पैदा हो गई।
4 of 5
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आम भक्तों को अवश्य मंदिर के सुरक्षाकर्मी निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते रहते हैं। इससे कई बार तो आम भक्त अपने आराध्य को पूरी तरह से निहार भी नहीं पाते हैं।
शरद पूर्णिमा पर श्रीबांकेबिहारी की गलियों में भीड़ का दबाव रहा। हालांकि पुलिस बल इसे नियंत्रित करते हुए नजर आई। कई बार गोस्वामी और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।