फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत...अलौलिक...अद्वितीय, शाहजी मंदिर में खुला वसंती कमरा, तस्वीरें में देखें आस्था की आभा

Fri, 31 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
अलौलिक वसंती कमरा - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर वृंदावन स्थित शाहजी मंदिर के वसंती कमरे को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इस अद्भुत और अलौकिक कमरे में विराजमान अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गए। इस विशेष कमरे की अलौलिक आभा देख कर भक्तों के मुख से बरबस ये शब्द निकल पड़ा, अद्भुत...अलौलिक...अद्वितीय !
विज्ञापन

2 of 5
शाहजी मंदिर के बाहर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वसंती कमरे में रंग-बिरंगी रोशनी, स्वर्णमयी दीवार, दर्पण और झूमर की अलौकिक आभा के बीच बृहस्पतिवार को राधारमण लाल जू ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहजी मंदिर का वसंती कमरा - फोटो : अमर उजाला
वसंती कमरे में राधारमण लाल जू के जैसे ही दर्शन हुए, समूचा परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। राजशाही झाड़-फनूसों, रंग-बिरंगी रोशनी, गोलाकार छत पर की गई पच्चीकारी और विभिन्न रंगों के दर्पण भक्तों को आकर्षित कर रहे थे। 

4 of 5
वसंती उल्लास में डूबे भक्त - फोटो : अमर उजाला
शाहजी मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि वृंदावन के शाहजी मंदिर का यह विशेष कमरा वर्ष में सिर्फ दो अवसरों पर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार श्रावण मास में दो दिन ठाकुर जी इस विशेष कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वसंत पंचमी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर में भी वसंत पंचमी की धूम रही। केशव देव मंदिर में पीले फूलों से भव्य सजावट की गई। वसंती छटा के बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें