मौसम का पारा चढ़ने से जेठ की दोपहरी में लोग झुलसने लगे हैं। आगरा में सोमवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर तक तो आसमान से आग बरसने लगी। गर्मी का असर ताजमहल, आगरा किला समेत अन्य स्मारकों में आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। पर्यटकों की संख्या कम हो गई है, जो पर्यटक पहुंचे, उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
गर्मी में प्यास बुझाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में पारे में बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
दोपहर को सदर बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के तेवर देख अधिकतर लोगों ने दिन में घर से निकलने से परहेज किया। दोपहर गर्म हवा बदन को झुलसा रही है। गर्मी के कारण जहां बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, वहीं ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रह गई है।
4 of 6
ताजमहल में छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों आई आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया था। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट हो गई थी। रविवार से पारा फिर चढ़ने लगा। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों में व्याकुलता और बढ़ गई।
विज्ञापन
5 of 6
तापमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। अगले तीन दिन में तापमान में इजाफा हो सकता है। लू के थपेड़े परेशान करेंगे। दिन के साथ रात में भी तपिश बरकरार रह सकती है।
घड़े के पानी से प्यास बुझाता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें। बाहर निकलते समय अपने साथ शुद्ध पानी की बोतल रखें। गर्मी में हल्के रंग वाले और ढीले ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें और सिर को ढककर ही बाहर निकलें।