फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2022: पृथ्वीराज चौहान से जुड़ी है इस मंदिर की रोचक कहानी, सावन में लगता है मेला

Sun, 17 Jul 2022 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला
सावन के चौथे सोमवार को शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंजता है। इस दिन यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है। इस मंदिर में भगवान शिव अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। यहां सावन मास में शिव को जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस मंदिर में छोटे महादेव और हनुमानजी विराजमान हैं। 

पेड़ की जड़ में मिला था शिवलिंग

मंदिर के महंत अजय राजौरिया के अनुसार मान्यता है कि यहां घना जंगल हुआ करता था। एक बार पृथ्वीराज चौहान यहां से गुजर रहे थे। उन्होंने यहां आराम करने का मन बनाया और अपना घोड़ा बांध दिया, लेकिन घोड़ा खुल गया। बहुत प्रयास किया पर घोड़ा बांध नहीं पाए। वृक्ष में किसी प्रेत की छाया की आशंका से पृथ्वीराज ने पेड़ को उखड़वा दिया। पेड़ की जड़ से शिवलिंग जकड़ा हुआ था। उन्होंने उस जगह की खुदाई कराई, लेकिन शिवलिंग का छोर नहीं मिला। पृथ्वीराज ने स्थल की सफाई कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महंत अजय राजोरिया - फोटो : अमर उजाला

प्रभु से क्षमा याचना करते हुए मंदिर की स्थापना कराई। इसी वजह से इस मंदिर का नाम पृथ्वीनाथ महादेव पड़ा।  बाद में व्यापारियों ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। सावन के चौथे सोमवार को यहां मेले आयोजन होता है।

विज्ञापन

3 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शायद ही दुनिया में दूसरा ऐसा कोई शिवलिंग होगा, जिसमें भगवान शिव और उनका परिवार एक ही शिवलिंग में शामिल हो। शिवलिंग में एक तरफ भगवान गणेश, दूसरी ओर माता पार्वती और आगे की तरफ नंदी की प्रतिमा साफ देखने को मिलती है। शिवलिंग का यह अद्भुत नजारा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की शिवलिंग में देखने को मिलता है।

4 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु - फोटो : अमर उजाला

लगता है मेला

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर वैसे तो श्रावण मास के चारों सोमवार को पूजा अर्चना और अभिषेक होता है, लेकिन श्रावण मास के आखिरी सोमवार को यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु

ऐसे पहुंचें मंदिर

भोगीपुरा चौराहा से फतेहपुर सीकरी रोड पर थोड़ा आगे चलने पर सड़क किनारे ही मंदिर दिखाई दे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु

मंदिर के रास्ते में कंकड़, परेशान होंगे भक्त

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त शिव के दर्शन करते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए जहां सड़क खराब होने की वजह से भक्तों के पैरों में कंकड़ चुभेंगे वहीं दूसरी और उन्हें गंदगी का भी सामना करना पड़ेगा। थोड़ी सी बारिश होने पर यहां मंदिर परिसर में गंदा पानी भर जाता है। मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें