फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, सड़कों पर उमड़े शिव भक्त; इन मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 14 Jul 2025 07:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन के पहले सोमवार पर सड़कों पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। आज, हाथरस मार्ग पर शाम तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
Sawan 1st Somwar 2025: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन के पहले सोमवार पर शमसाबाद रोड स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाला भव्य मेला रविवार को उद्घाटन के साथ ही शुरू हो गया। भीड़ की वजह से रविवार शाम 4 बजे से ही बैरिकेडिंग कर मंदिर की ओर वाहनों को रोक दिया गया। यह डायवर्जन सोमवार शाम मेला खत्म होने तक जारी रहेगा।

शमसाबाद से आने वाले वाहनों को एकता चाैकी, तोरा चाैकी होते हुए निकाला गया। वहीं राजपुर चुंगी से अमर होटल तिराहे से वाहन निकले। वहीं हाथरस की तरफ से भारी वाहनों को नहीं आने दिया गया। एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि हाथरस मार्ग पर कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर भारी वाहनों का आवागमन हाथरस मार्ग से ही रोक दिया गया था। वाहनों को हाथरस पुलिस ने हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ और मथुरा की ओर भेजा। यह व्यवस्था सोमवार शाम तक लागू रहेगी। इसके साथ ही शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। रावली महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर मंदिर, कैलाश, बल्केश्वर मंदिर में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस को लगाया गया है।
आज भी डायवर्जन




 
विज्ञापन

2 of 5
राज राजेश्वर महादेव मंदिर मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर का डायवर्जन
- फूल सैय्यद चौराहा से शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी की ओर भारी, मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल तिराहा से श्री राज राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी-मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल से शमसाबाद रोड पर हल्के-चार पहिया वाहन गोल मार्केट, राजपुर चुंगी तक आ सकेंगे।
- आगरा से शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमसाबाद की तरफ जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमसाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी, तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड हुए जाएंगे।
- शमसाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को शमसाबाद चौराहा से डायवर्ट कर इरादतनगर से सैंया होकर भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री रावली महादेव मंदिर
साईं का तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साईं का तकिया चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

 

4 of 5
शिव आराधनी की गजब की धुन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर
चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी 1 व 2 और हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मन:कामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव भक्तों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें