सावन मास के शुरू होते ही ब्रज के मंदिरों में आस्था की अद्भुत छटा बिखरने लगी है। मथुरा और वृंदावन के प्रमख मंदिरों में जन्माष्टमी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार से हिंडोले शुरू हो गए हैं। पहले दिन ठाकुर द्वारिकाधीश ने सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन
2 of 5
सोने चांदी के हिंडोले में विराजमान में ठाकुर द्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
सावन मास के साथ ब्रज के मंदिरों में हिंडोला एवं घटा उत्सव की धूम शुरू हो जाती है। द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष आयोजन किये जाते हैं। इस दौरान अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग मथुरा आते हैं। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन किए। यह सिलसिला सुबह से रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए 80 साल पहले सोने चांदी के हिंडोले का निर्माण कराया गया था। तिवारी ने बताया कि गुरुवार को ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए फिरोजी जरी हिंडोला सजाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को केसरी चित्रकाम हिंडोला में विराज ठाकुर द्वारिकाधीश श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। ठाकुर द्वारिकाधीश में जन्माष्टमी तक अलग-अलग तरह के हिंडोले सजाएं जाएंगे।
4 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला