फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी पहनाएंगी मिस्टर एंड मिस आगरा को ताज, जानिये क्या है कार्यक्रम

Mon, 02 Nov 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री हरियाणवी गायिका सपना चौधरी आरोही मिस्टर एंड मिस आगरा-2020 के विजेताओं को नौंवे सीजन में इस बार मिस्टर एंड मिस के सिर पर ताज सजाने आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को परिंदा कैफे में आयोजित हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया जा रहा है। हमारा मकसद इस आयोजन के माध्यम से नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म देना है। तिवारी ने बताया कि फाइनल की तिथि सेमी फाइनल होने के बाद घोषित की जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
अरविंद राणा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट का ऑडिशन पांच नवंबर को परिंदा कैफे में शाम चार बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं। इसकी जानकारी आरोही इवेंट्स के पेज पर मिलेगी। 
 

4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
मिस्टर एंड मिस आगरा की कोरियोग्राफर और मिस यूपी-2019 रह चुकीं सारा मून ने बताया कि ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागियों का सेमी फाइनल 11 नवंबर को को होटल मार्क रॉयल शाम छह बजे से होगा। इसके लिए अलग से प्रतिभागियों को थीम दी जाएगी। सेमी फाइनल के लिए प्रतिभागियों को पांच दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
पोस्टर विमोचन में पिछले साल के विजेता रहे मिस आगरा निहारिका सिंह और मिस्टर आगरा अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पेजेंट से नए प्रतिभागियों को काफी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. सुहानी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें