फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं जाति लिखी गाड़ियां, 12 दिन में एक भी वाहन का नहीं कटा चालान, तस्वीरें

Mon, 11 Jan 2021 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: गाड़ी पर लिखा जाति सूचक स्टीकर - फोटो : अमर उजाला
जाति लिखी गाड़ियों का चालान 12 दिन से नहीं कटा है। यह हाल तब है जबकि इन पर कार्रवाई का अभियान चलाने के निर्देश शासन से आए। आरटीओ की टीम ने एक दिन 12 चालान काटकर रस्म अदायगी तो की लेकिन इसके बाद से चेकिंग तक नहीं की। बस सर्विस तक जाति के नाम से चलाई जा रही हैं। जाति लिखी कार और बाइक दौड़ रही हैं, लेकिन आरटीओ कर्मियों को यह नजर नहीं आ रहीं। आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने 28 दिसंबर को चार टीमें लगाकर ऐसी गाड़ियों की धरपकड़ की थी। इसके बाद अभियान ठप हो गया। जाति लिखी गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कार पर लिखा पुलिस और जाति का स्टीकर - फोटो : अमर उजाला
स्थान सिकंदरा चौराहा, समय दोपहर एक बजे, शीशे से लेकर नंबर प्लेटों तक पर नाम
सिकंदरा चौराहे पर दो गाड़ियां जाति के नाम लिखी हुई दौड़ रही थीं। बोलेरो पर यदुवंशी और एक की नंबर प्लेट पर भारत सरकार भी लिखा हुआ था। लोगों ने नंबर प्लेट पर भी नाम लिखवा रखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कार पर सिंह फैमिली नाम का लगा स्टीकर - फोटो : अमर उजाला
स्थान कोठी मीना बाजार, समय दोपहर दो बजे, एमजी रोड-2 पर जाति लिखी गाड़ियां
व्यस्ततम एमजी रोड -2 पर भी मिश्रा और पुलिस लिखी कार, सिंह फैमिली जैसी गाड़ियां दौड़ती हुई मिलीं। जीवनी मंडी चौराहे पर भी इसी तरह जाति लिखी कार दौड़ रही थी। 

4 of 5
जाति का स्टीकर लगी कार - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट बसों पर जाति के नाम
शहर में संचालित ज्यादातर प्राइवेट और ट्रेवल्स की गाड़ियों पर यादव मेल, भदावर मेल, ठाकुर मेल, चाहर बस सर्विस लिखा हुआ है। इन पर भी कार्रवाई नहीं की गई, जबकि यह गाड़ियां पूरे दिन दौड़ रही हैं। 

500 रुपये का है जुर्माना
प्रवर्तन दल के दिनेश कुमार ने बताया कि जाति या गोत्र आदि लिखी गाड़ियों के विरुद्ध धारा 177 के तहत कार्यवाही होती है। 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है। तीसरी बार उसी गाड़ी को पकड़े जाने पर जुर्माना राशि एक हजार रुपये तक हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
अब रोजाना काटे जाएंगे इन गाड़ियों के चालान
ऐसी गाड़ियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने को कहा गया है। यह एक दिन का अभियान नहीं था। प्रवर्तन दलों को कहा जाएगा कि वह इस तरह की गाड़ियों के विरुद्ध प्रतिदिन कार्रवाई करें। - अनिल कुमार, आरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें