मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात नींद की झपकी आने के कारण चालक ने ईको कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुसा दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र, भांजे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मथुरा के बाह में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल हरलालपुरा निवासी सोनी की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। सोनी के पति के साथ उनके दोनों बेटों की भी जान चली गई। उनकी बेटी पायल की भी हालत गंभीर है। हरलालपुरा गांव में मातम में डूबीं उनकी जेठानी गिरजा और देवरानी ममता ने कहा कि यह परिवार पर वज्रपात है। एक झटके में सब खत्म हो गया।
हादसे में घायल हुई सोनी और उनकी बेटी पायल को मथुरा के अस्पताल से आगरा भेज दिया गया है। दोनों को निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। घायल मां-बेटी को देखने के लिए बाह की विधायक पक्षालिका सिंह अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों से उनकी हालत की जानकारी लीं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहा।
विज्ञापन
2 of 14
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मिले परिजन ने उन्हें रूह कंपा देने वाले हादसे के मंजर की जानकारी दी तो भावुक हुई विधायक पक्षालिका सिंह की आंखें भी छलक पड़ीं। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं। हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 14
मृतकों का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता के साथ जली दोनों बेटों की चिताएं, रो पड़ा गांव
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को धर्मवीर और उनके बेटे रोहित और आर्यन के शव हरलालपुरा पहुंचे तो पूरा गांव मृतकों के घर की ओर दौड़ पड़ा। परिवार में चीत्कार मच गई। पिता और दोनों बेटों की एक साथ शवयात्रा गांव के चंबल घाट पर पहुंची। एक चिता पर धर्मवीर का शव था। बगल में दूसरी चिता पर बेटों रोहित और आर्यन के शव थे। जैसे ही भाई राकेश सिंह ने धर्मवीर के शव को और उनके बेटे अमित ने रोहित व आर्यन के शव को मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा।
4 of 14
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम संस्कार में शामिल लोग धर्मवीर की समाजसेवा और गांव के लोगों की मदद के किस्से एक-दूसरे से साझा कर भावुक हो रहे थे। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक भाइयों दलवीर उर्फ छुल्ले, पार्थ सिंह के शव बड़ेपुरा में तथा रोहित के दोस्त दुष्यंत का शव अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली ले जाया गया। शोक में डूबे हरलालपुरा में शनिवार को घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
5 of 14
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पिता व दो बेटों समेत 6 की मौत
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात गांव सराय सलवाहन के पास ईको कार चालक को झपकी आने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो पुत्रों के साथ ही परिवार के मुखिया के दो भांजे भी शामिल हैं। वहीं, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 14
धर्मवीर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आगरा के थाना बाह के गांव हरलालपुर निवासी धर्मवीर सिंह करीब डेढ़ दशक से परिवार के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रहते थे। वह अपने दो बेटों के साथ मिठाई की दुकान और कैटरिंग का काम करते थे।
विज्ञापन
7 of 14
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मवीर ने मुरैना से अपने दो भांजों को भी दिल्ली बुला लिया था। शुक्रवार की रात धर्मवीर अपनी पत्नी सोनी, बेटे आर्यन, रोहित, बेटी पायल और दो भांजे पारस उर्फ पार्थ व दलवीर और उसके दोस्त अमेठी के थाना मोहनगंज स्थित पुरेजबर बेस निवासी दुष्यंत के साथ दिल्ली से बटेश्वर के लिए निकले थे। रविवार से उन्हें अखंड रामायण करने के साथ ही सोमवार को भंडारे का आयोजन करना था।
8 of 14
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईको कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सलवाहन (माइल स्टोन 140) के पास पहुंची थी, तभी चालक रोहित को झपकी आ गई और कार किसी वाहन में जा घुसी। दुर्घटना में धर्मवीर (55), रोहित (20), आर्यन (16), पारस उर्फ पार्थ (22), दलवीर (26) और दुष्यंत (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
9 of 14
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, सोनी और पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी कार में फंसे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को गैस कटर से क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की जानकारी पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों को उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं।
11 of 14
आर्यन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भंडारा कराने जा रहा था परिवार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात नींद की झपकी आने के कारण चालक ने ईको कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुसा दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र, भांजे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार बटेश्वर मेले में अखंड रामायण का पाठ और भंडारा कराने के लिए जा रहे थे। सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए।
12 of 14
रोहित की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहित की 30 नवंबर को थी शादी
धर्मवीर के बेटे रोहित की 30 नवंबर को शादी थी। भांजे अनुराग ने बताया कि पिनाहट स्थित एक गांव से रोहित की शादी तय हो गई थी। कुछ माह पूर्व ही दोनों की सगाई हुई थी। तीन माह बाद ही परिवार में शादी थी। नई बहू के आगमन के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे। गहने आदि बनाने के लिए सुनार को आर्डर दे दिया था। रोहित की मौत की सूचना जब उसकी होने वाली ससुराल में पहुंची तो वहां भी शोक व्याप्त हो गया।
13 of 14
पार्थ की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका था रोहित
धर्मवीर के भाई राकेश सिंह ने बताया कि उनके भतीजे रोहित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद वह नौकरी करना चाहता था, लेकिन पिता के कहने पर दुकान खोली और हलवाई के कार्य में जुट गया। वहीं, बेटी पायल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।
शादी विवाह में हलवाई का कार्य करते थे धर्मवीर
दुर्घटना में मृतक धर्मवीर दिल्ली में हलवाई का कार्य करते थे। दिल्ली के समयपुर बादली में मां भगवती स्वीट सेंटर एवं कैटर्स के नाम से दुकान है। दुकान को रोहित संभालता था, जबकि धर्मवीर, आर्यन, भांजे पारस उर्फ पार्थ, दलवीर सभी हलवाई के कार्य में उनकी मदद करते थे। शादी विवाह में खाना बनाने का पूरा ठेका लेते थे। पिछले 15 साल से दिल्ली में रहकर मुश्किल से धंधा जमाया था। धर्मवीर के दो पुत्र थे और दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। परिवार में मात्र पत्नी सोनी और बेटी पायल ही बचे हैं। वह भी आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल हैं।