फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर जयंत का तीखा पलटवार, बोले- मेरी कीमत और सम्मान का जवाब जनता देगी

Mon, 12 Oct 2026 10:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के जैंगारा में आयोजित रालोद की स्वाभिमान सभा में पार्टी मुखिया जयंत चाैधरी जमकर गरजे। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी देने का सराहनीय कदम उठाया है। इसके अलावा, आगरा में विश्वस्तरीय आलू अनुसंधान केंद्र की बड़ी इकाई का निर्माण किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सभा को संबोधित करते रालोद प्रमुख जयंत चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को जैंगारा के मैदान में आयोजित स्वाभिमान सभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी कीमत और सम्मान का असली जवाब जनता और कार्यकर्ता खुद देंगे।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने उन पर राजनीतिक तीर चलाए हैं, जिसकी पीड़ा क्षेत्र के लोगों को भी है। जब हम साथ थे, तब राज्यसभा में तीन सदस्य गए थे, इस बार कम ही रहे। सार्वजनिक जीवन में गठबंधन, सहयोग और राजनीतिक निर्णयों को उनके वास्तविक संदर्भ में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार राजस्थान में कांग्रेस के 99 विधायक थे और हमारा एक विधायक था, जिसके कारण सरकार बनी थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सभा को संबोधित करते जयंत चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन रज और यहां के मेहनतकश लोगों के सम्मान में पूरी निष्ठा के साथ डटे हैं। फतेहपुर सीकरी के बहादुर लोग हर तरह की लड़ाई लड़ना भी जानते हैं और उसे जीतना भी। इस क्षेत्र के लोग किसी के सामने सिर नहीं झुकाते, केवल अपनी धरती मां के सामने झुकते हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज की आवाज को मजबूती से उठाने, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। सभा की अध्यक्षता नामचीन पहलवान उदय सिंह और संचालन ब्रजेश चाहर ने किया। सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, विधायक भरतपुर सुभाष गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कप्तान सिंह चाहर, रविंद्र चाहर, पल्लवी सक्सेना, महेश जाटव, मालती चौधरी की भी मौजूदगी रही।


 
विज्ञापन

3 of 6
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तकनीक पर दिया जोर
जयंत ने कहा कि आज का दौर नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कौशल का है। देश में पहली बार सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए 60,000 करोड़ रुपये निवेश किया जा रहा है। इस योजना में 17 प्रतिशत सीएसआर फंड का भी प्रावधान है, जिससे औद्योगिक जगत का सहयोग भी मिलेगा। प्रशिक्षित युवा न केवल देश में बल्कि विकसित देशों में भी लोहा मनवा सकेंगे।

 

4 of 6
स्वाभिमान सभा में जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेती-किसानी आज भी एक बड़ा संघर्ष
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी आज भी देश के आम जनमानस के लिए एक बड़ा संघर्ष है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी देने का सराहनीय कदम उठाया है। इसके अलावा, आगरा में विश्वस्तरीय आलू अनुसंधान केंद्र की बड़ी इकाई का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आलू किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र आलू बोर्ड के गठन की मांग भी उठाई, ताकि फसल का उचित मूल्य और विपणन में पूरी सहायता मिल सके।

 
विज्ञापन

5 of 6
रालोद की स्वाभिमान सभा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे पढ़ेंगे वीर गोकुला जाट की कहानी
रालोद अध्यक्ष ने वीर गोकुला जाट और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि आगरा ने हमेशा इतिहास और संस्कृति को संजोया है। एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की किताब में वीर गोकुला लाट की गाथा को शामिल करने का निर्णय स्वागत योग्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सभा को संबोधित करते जयंत चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी एमएलसी चुनाव पर दें ध्यान
गांव कचौरा बुजुर्ग चौधरी गुलाब सिंह ने अपने संबोधन के दौरान बृजेश चाहर को टिकट देने और जिताने की बात कही। हालांकि जयंत ने अपने संबोधन के दौरान टिकट की बात को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि अभी एमएलसी के चुनाव चल रहे हैं और उसपर ध्यान देना है। यह चुनाव की मीटिंग नहीं है। यह चौधरी चरणसिंह व अजित सिंह से पीढ़ियों का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ आशीर्वाद लेने आए हैं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें