फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder Case: रितिका को पहले से थी हत्या की आशंका, दो दिन पहले किया था मां को कॉल

Sat, 25 Jun 2022 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंक कर की गई रितिका की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रितिका के पति और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। रात में आए परिजन का कहना है कि रितिका को पहले से ही आभास हो गया था। दो दिन पहले कॉल करके वह गाजियाबाद आने के लिए कह रही थी, लेकिन बाद में दूसरे दिन इनकार भी कर दिया। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि देर रात ब्लॉगर रितिका के परिजन गाजियाबाद से आगरा पहुंचे। पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मुकदमे में पति आकाश गौतम नामजद है। अन्य आरोपियों के नाम पिता को नहीं पता थे। इसलिए अज्ञात साथी लिखाया था। 

पुलिस ने आकाश और उसके साथ आईं महिलाएं काजल और कुसुमा को गिरफ्तार किया है। काजल और कुसुमा हत्यारोपी आकाश की रिश्तेदार नहीं है। आकाश उन्हें यह कहकर लेकर आया था कि नौकरी दिलवाएगा। पैसा भी मिलेगा। दोनों महिलाओं को साथ लेकर आने का मकसद यही था कि अपार्टमेंट में बिना रोक-टोक एंट्री मिल जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मृतका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

20 साल पहले गए थे गाजियाबाद

पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोती कटरा के रहने वाले हैं। 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने के लिए गए थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है। वह खुद एक जूता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। रितिका ने नोएडा स्थित ओपन यूनिवर्सिटी से बीएससी किया था। रितिका की मां मंजू का मायका टूंडला स्थित नगला झम्मन में है। आकाश गौतम भी नगला झम्मन का रहने वाला है। इससे ही वह रितिका को जानता था। 
विज्ञापन

3 of 8
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

...और प्रेम जाल में फंसा लिया

रितिका को अपने जाल में फंसाने के लिए आकाश उसका पीछा करने लगा। गाजियाबाद तक पहुंच गया। वहां पर उसकी बहन रहती है। वहां रहकर उसने रितिका को अपने जाल में फंसा लिया। उसे रेलवे में नौकरी लगवाने की भी बात कही। वर्ष 2014 में रितिका को कॉलेज से अगवा कर ले गया। इस मामले में उन्होंने विजय नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। मगर, रितिका जब बरामद हुई तो उसने कोर्ट में आकाश के पक्ष में बयान दे दिया। 

4 of 8
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो साल तक रखा गाजियाबाद में

मां मंजू का आरोप है कि आकाश ने उसे डरा धमका दिया था। इससे उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दे सकी। शादी के बाद दो साल तक उसे गाजियाबाद में रखे रहा। वर्ष 2016 में उसने अपने भाई को कमरे पर बुलाया। रितिका को जलाने की कोशिश की थी। अचानक से वह पहुंच गई। इस पर उसका भाई भाग गया। इससे रितिका की जान बच सकी। 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस हिरासत में आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला

आकाश रितिका को आगरा ले आया

बाद में आकाश उसे आगरा ले आया। यहां पर रितिका को स्कूल में नौकरी करा दी। खुद कोई नौकरी नहीं करता था। उसकी जो सैलरी मिलती थी, उसे भी हड़प लेता था। इसके बावजूद उसे टॉर्चर भी करता था, जिससे रितिका परेशान आ चुकी थी। डेढ़ साल से उनसे बात कर रही थी। 
विज्ञापन

6 of 8
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

काफी डरी हुई थी रितिका 

दो दिन पहले भी उसने कॉल किया था। यह कहा था कि वह अपने डॉगी को लेकर गाजियाबाद आ रही है। यहां रहना नहीं चाहती है। वह काफी डरी हुई थी। बृहस्पतिवार को फिर से कॉल किया। मगर, इस बार यही बताया कि वह नहीं आ रही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। मगर, उस से हुई बातचीत से यही लग रहा है कि उसे पहले से ही घटना का आभास हो गया था, लेकिन वह डर की वजह से कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन

7 of 8
ब्लॉगर युवती का फेसबुक दोस्त विपुल - फोटो : अमर उजाला

पिता ने लगाया विपुल पर ये आरोप 

पिता सुरेंद्र सिंह ने लिव इन में रखने वाले विपुल पर भी आरोप लगाए हैं। उसके साजिश में शामिल होने की बात कही है। यह भी कहा कि पैसे देकर बेटी की हत्या कराई गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरी बेटी को भी इंसाफ दिलाएं

मां मंजू ने रोते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। इसके बावजूद उनकी बेटी की घर में हत्या कर दी गई। इसलिए मेरी मांग है कि बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें