फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी का सचः नदारद पुलिसवाले, बैरियर पर भी सुरक्षा नहीं...

Wed, 07 Oct 2020 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
आगरा की पुलिस चौकी पर सन्नाटा है, न चौकी प्रभारी है और न ही सिपाही। कहीं गेट पर दरोगा की बाइक खड़ी है तो कहीं चौकी के अंदर मेज पर हेलमेट रखा है। अमर उजाला टीम ने सोमवार की रात 12 से दो बजे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो कुछ ऐसे ही दृश्य नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
सेक्टर-4, आवास विकास - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-4, आवास विकास : गेट पर खड़ी बाइक... चौकी खाली
रात 12:45 बजे आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 स्थित पुलिस चौकी का गेट बंद था। पंखा और एसी चल रहे थे। चौकी के बाहर ही बाइक खड़ी थी मगर, कोई पुलिसकर्मी नहीं था। पास ही बैरियर है, यह भी खाली था।
विज्ञापन

3 of 6
ईदगाह चौकी - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह चौकी : मेज पर हेलमेट, कुर्सी खाली
ईदगाह पुलिस चौकी हाल ही में बनी है। इसे कॉलोनी के अंदर बनाया गया है। रात 1:00 बजे पंखा चल रहा था। लाइट भी जल रही थी। मेज पर एक हेलमेट रखा हुआ था मगर, कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

4 of 6
कारगिल चौराहा - फोटो : अमर उजाला
कारगिल चौराहा : बैरियर खाली, पुलिसकर्मी चला रहे मोबाइल
रात 1:40 बजे कारगिल चौराहे के पास मार्केट के बाहर एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ था। पीआरवी में एक सिपाही भी था। मगर, चौराहे पर लगे बैरियर खाली थे। पुलिसकर्मी मोबाइल चला रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुल्तानगंज पुलिया - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानगंज पुलिया : बैरियर पर एक सिपाही भी नहीं
रात 1:55 बजे सुल्तानगंज की पुलिया के बैरियर पर एक भी सिपाही तैनात नहीं था। आस-पास भी मौजूद नहीं था। एक महीने पहले कमला नगर में व्यापारी की हत्या के बाद बदमाश इसी रास्ते से होकर भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्टर-4 स्थित पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
कारण पूछ रिपोर्ट दी जाएगी
अगर, कहीं कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिलता है या फिर मोबाइल चलाते पाया जाता है तो उससे कारण पूछा जाएगा, इसके बाद रिपोर्ट दी जाएगी। - सौरभ दीक्षित, एएसपी, सीओ हरीपर्वत

लोकेशन चेक होगी
चौकी पर प्रभारी के अलावा चीता मोबाइल की भी ड्यूटी लगाई जाती है। चेक कराया जाएगा कि उनकी लोकेशन कहां थी। - बैजनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जगदीशपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें