फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन चांदी के रथ पर विराजेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, वर्ष में सिर्फ एक बार होते हैं विशेष दर्शन

Thu, 27 Jun 2019 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
बांके बिहारी मंदिर में चांदी का रथ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों शुरू हो गई हैं। ठाकुर बांकेबिहारी चार जुलाई को 160 किलो चांदी के रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान बांकेबिहारी के यह विशेष दर्शन वर्ष में एक बार ही होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत बृजेंद्र किशोर गोस्वामी और ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि चार जुलाई को होने वाली रथयात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन बांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भक्तों के सहयोग से बांकेबिहारी के लिए चांदी का विशाल रथ सन् 2013 में बनाया गया। रथ की सफाई कारीगरों द्वारा की जा रही है।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
160 किलो चांदी से जड़ित चार घोड़ों वाले रथ में ठाकुरजी को विराजमान कराया जाएगा। रथ के चारों तरफ जगमोहन को देशी-विदेशी पुष्पों से सजाया जाएगा। प्रभु दर्शन का समय प्रात: साढे़ सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
सेवायत ने बताया कि शयन भोग सेवायत की स्वीकृति होने पर शाम को भी भक्त चांदी के रथ में दर्शन कर सकेंगे। बांकेबिहारी के रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें