जाट आरक्षण को लेकर राजस्थान से शुरू हुई चिंगारी ने राजस्थान बॉर्डर से जुड़े यूपी के जिलों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा और आगरा के रास्ते उत्तर प्रदेश के सभी यातायात मार्गों को आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया है। रेलवे हो या हाईवे सभी रास्तों पर सुबह से ही आंदोलनकारी जमे हुए हैं। तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जाट आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान से शुरू हुई जाटों की लड़ाई ने अपना असर दिखाने लगी है। शुरू से ही हिंसक आंदोलन के लिए जाने जाने वाले जाटों ने पहले दिन तो केवल रेलमार्गों को ही जाम किया लेकिन धीरे-धीरे ये आग आसपास के प्रदेशों में फैलते ही आंदोलन हिंसक रूप लेने लगा है।
विज्ञापन
3 of 5
जाट आरक्षण
- फोटो : agra
शुक्रवार को सुबह आगरा में फतेहपुरसीकरी सीमा पर जाटों ने आगरा-जयपुर हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। इसके चलते पुलिस को यहां रूट डायवर्जन करना पड़ा। इसके बाद आंदोलनकारी नहीं माने और उन्होंने वहां यूपी रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वाहनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने वहां आग भी लगा दी।
4 of 5
जाट आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर फतेहपुरसीकरी के पास ऊंचा नगला से भरतपुर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को जाट अभी भी बाधित किए हुए हैं। हाईवे पर पेड़ काटकर डाल दिए हैं। अछनेरा-भरतपुर रोड स्थित तुरकिया नहर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
इधर मथुरा से राजस्थान को जोड़ने वाले मार्गों पर यही हालात हैं। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर बहज नामक रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी ट्रैक जाम लगाकर बैठ गए हैं। एनएच 11 पर भी पूरी तरह आवागमन पूरी तरह ठप हैं। बताया जा रहा है कि यूपी से राजस्थान को जोड़ने वाले मार्गों पर कनेक्टिविटी पूरी तरह बंद हो गई है।