फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में सड़कें बन गई नहर, फेल हुए नगर निगम के दावे, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

हर सड़क पर हुए भारी जलभराव के कारण इसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन फंस गए, जिस वजह से शाम को प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाम चार से पांच बजे के बीच हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों को नहर में तब्दील कर दिया। छोटी गलियां हो या 100 फुट चौड़ी सड़क। एक से दो फुट तक पानी भरने से नहरों जैसी नजर आई। हर सड़क पर हुए भारी जलभराव के कारण इसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन फंस गए, जिस वजह से शाम को प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा। मेयर और नगर आयुक्त ने जलभराव ना होने देने के दावे किए थे लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन पर पानी फिर गया।  
 
विज्ञापन

2 of 5
नगला काजी में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे की झमाझम बारिश के कारण जयपुर रोड, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ की पुलिया, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, कला कुंज, मारूति एस्टेट, श्याम नगर, आजमपाड़ा, 100 फुटा रोड, पृथ्वीनाथ पर पानी भर गया। इसके अलावा पंचकुइया, अशोक नगर, गोकुलपुरा, माथुर वैश्य महासभा भवन के सामने जलभराव हो गया। कई मकानों में बारिश का पानी घुस गया। यहां के लोग अपनों घरों से पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
100 फुट चौड़ी रोड पर भी भर पानी, नाले चोक आगरा। केवल मंटोला और काजीपाड़ा जैसे नालों के नजदीक रहने वाले क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि 100 फुट चौड़ी रोड के पास रहने वाले भी जलभराव का शिकार हो गए। पश्चिमपुरी से कारगिल पेट्रोल पंप के बीच में 100 फुट चौड़ी रोड की दोनों लेन पर पानी भर गया। इनके दोनों किनारों पर बनी दुकानों में पानी घुस गया। दोनों ही ओर के नाले पूरी तरह से चोक पड़े हैं, जिस वजह से पानी की निकासी हो ही नहीं पाई। रात को 10 बजे तक सड़क के दोनों तरफ पानी भरा रहा।   
 

4 of 5
सड़कों पर भरा बरसात का पानी - फोटो : अमर उजाला
अफसरों को चेताया, नहीं हुई सफाई
मैंने जून के महीने में नाला सफाई के दौरान अधिकारियों को कई बार चेताया था कि नालों की सफाई केवल कागजों पर हो रही है लेकिन किसी अधिकारी ने क्षेत्र में झांकने की जरूरत नहीं समझी। अब हर बार की बारिश में मेरा क्षेत्र जलमग्न हो रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। - राजेश दिवाकर पार्षद, अशोक नगर  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जयपुर रोड पर एक किमी तक जलभराव
मेरे क्षेत्र में 5 नाले शंकरगढ़ पुलिया चौराहे पर आकर मिलते हैं जिसकी सफाई के लिए मैंने अधिकारियों से कहा था लेकिन सफाई नहीं की गई। नतीजा सामने है पूरा जयपुर रोड एक किमी तक जलभराव का शिकार है। 5 से 6 घंटे में पानी निकल रहा है। तली झाड़ सफाई होती तो समस्या सामने नहीं आती। - राहुल चौधरी पार्षद, आजमपाड़ा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें