फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की बूंदों ने कराया अहसास, ताजनगरी में सर्दी अभी जिंदा है

Wed, 24 Jan 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया और गरज चमक के साथ दिन में दो बार हुई बारिश से सर्दी लौट आई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा और तापमान में कमी के आसार हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो बिजली गिरने से बाह में बालक झुलस गया, वहीं बल्केश्वर में मकान के छज्जे का प्लास्टर टूट गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा और तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर एक बजे के बाद तेज बारिश हुई। स्कूलों की छुट्टियों के समय हुई बारिश में ज्यादातर बच्चे भीग गए। 

4 of 5
बा‌र‌िश - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल समेत स्मारकों पर पर्यटक सर्दी से कांपते नजर आए। 15 दिनों से गुनगुनी धूप के कारण लोगों को मौसम के इस बदलाव की उम्मीद नहीं थी। सर्द हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से पारा लुढ़क गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बा‌‌र‌िश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। नुनिहाई, रामबाग की ओर दो मिमी तक बारिश हुई, जबकि सिकंदरा की ओर एक मिमी ही बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें