एटा में खेत में बिछ गई फसल
- फोटो : अमर उजाला
एटा में उमसभरी गर्मी से मिला राहत
एटा में रविवार को मौसम बदल गया था। सोमवार को भी बारिश जनपद में देखने को मिली। रविवार शाम को हुई झमाझम बारिश से शहर में जलभराव की समस्या देखने को मिली। वहीं सोमवार को भी ऐसा ही हाल मिला। शहर में घंटाघर, मैनगंज, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट आदि बाजारों में पानी भरने के कारण राहगीरों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। जबकि अवंतीबाई नगर, भगीपुर और सुनहरी नगर, किदवई नगर, शांतिनगर, वर्मा नगर आदि इलाकों की कई गलियों में जलभराव हो गया। जहां सीवर लाइन कार्य के लिए खोदाई कर मिट्टी डाली गई है, वहां फिसलन, कीचड़ और दलदल जैसे हालात बन गए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेत पानी से भर गए। किसान चिंतित दिखे।