सुहाना माैसम और सामने चमकता हुआ संगमरमरी स्मारक...ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक इन दिनों इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। सावन के महीने में आसमान से बरस रही बूंदों के बीच ताजमहल की सुंदरता देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश में ताजमहल देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूं तो ताज का दीदार करने की हसरत में पर्यटक हर माैसम में आते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में इस संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देखते ही बनती है। बारिश की फुहारों से ताजमहल की सुंदरता और भी निखर जाती है। बादलों से घिरे आसमान और हरियाली के बीच सफेद संगमरमर से बना यह विश्व धरोहर स्मारक ऐसा दृश्य प्रस्तुत करता है, जिसे देखकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। सावन के मौसम में कभी हल्की धूप तो कभी बारिश की फुहारें ताज के सौंदर्य में चार चांद लगा देती हैं।
ताज की खूबसूरती ही ऐसी है कि बारिश के दिनों में भी पर्यटक भीगते हुए स्मारक का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। आसमान से बरस रहीं पानी की बूंदें से ताजमहल के पत्थरों की चमक और बढ़ा देती है।
सावन के महीने में माैसम सुहाना होने से ताजमहल में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कई पर्यटक बारिश के बीच ताज के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आते हैं।
4 of 7
हाथ में छाता लिए ताज का दीदार करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल पहुंचने वाले पर्यटक इस मनोहारी नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं। सावन की फुहारों में नहाया ताजमहल हर किसी के लिए यादगार अनुभव बन रहा है। बारिश के बीच हाथों में छाता लिए पर्यटकों की नजरें स्मारक को निहारते हुए टिक जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ताज के साथ फोटो लेते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुहाने माैसम के बीच ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक हर पल को कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते। बारिश में चमक रहे संगमरमरी ताज के साथ फोटो क्लिक कराते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बारिश में ताजमहल की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश में ताजमहल की खूबसूरती इस कदर देखने लायक होती है कि हर कोई इसे यादगार बनाने के लिए कैमरे में कैद करना चाहता है। देशी हो या फिर विदेशी पर्यटक, इस पल को कैमरे में कैद करते हैं।
बारिश में ताजमहल देखने की दीवानगी इस कदर पर्यटकों में दिखती है कि वह पानी में भीगने की परवाह किए बिना पहुंचते हैं। आमसान से बरस रहे बादलों के बीच ताज का दीदार करते हैं।