फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Bus in Vrindavan: ठाकुरजी के भजनों के साथ कीजिए मथुरा-वृंदावन का सफर, 22 से दौडे़गी नई रेल बस

Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
रेल बस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस का रविवार को ट्रायल किया गया। इसके लिए इज्जत नगर से टीम मथुरा आई। नई रेल बस सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से लैस है। डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई रेल बस का शुभारंभ 22 सितंबर को सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया जाएगा।

चार करोड़ रुपये की कीमत से तैयार हुई रेल बस 

रविवार को नई रेल बस का ट्रायल हुआ। उत्तर मध्य रेलवे ने 320 एचपी इंजन के साथ लगभग चार करोड़ की लागत से एक नई इंटरसिटी रेल बस तैयार की है। ट्रायल के दौरान जिन हॉल्ट स्थानों पर ये रेल बस रुकी वहां पहले से मौजूद लोगों ने बड़े चाव के साथ अपने फोन से फोटो और वीडियो तैयार की। इज्जत नगर मंडल में बनी नई रेल बस पहले ट्रेलर के जरिए मथुरा जंक्शन पहुंची। यहां चार दिन तक तकनीकी रूप से तैयार करने के बाद इसका ट्रायल किया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेल बस - फोटो : अमर उजाला
पहले ट्रायल में रेल बस ने 12 किलोमीटर का सफर 45 मिनट में पूरा किया। रेल बस सुबह 9 बज कर 45 मिनट पर मथुरा जंक्शन से चली, जोकि 10 बज कर 33 मिनट पर वृंदावन पहुंची। ट्रायल के दौरान वृंदावन पहुंची रेल बस को देखने के लिए लोग स्टेशन पहुंचे। लोग ठाकुरजी के भजनों के साथ रेल बस का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रेल बस - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्टेशन पहुंचने पर एक यात्री ने तो भगवान का प्रसाद और फूल देकर रेल स्टाफ का स्वागत किया। रेल बस के ट्रायल के दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी इसकी हर गतिविधि पर नजर रखे थे। 

4 of 5
रेल बस - फोटो : अमर उजाला
रेल बस का मथुरा से वृंदावन तक किए गए ट्रायल के दौरान लोको पायलट केबिन, इंजन, ब्रेक, इसमें लगे पंखे, सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम सभी को चैक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नई रेल बस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य व भाजपा जिला मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने भी रेल अधिकारी अवधेश श्रोत्रिय, सहायक मंडल यांत्रिकी अभियंता शुभम त्यागी, धर्मेश नौहवार, दीनेश चौधरी सहित अन्य ट्रायल में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें