फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेडिकल एजेंसी पर छापा, सात घंटे चली जांच, खंगाले बिल और दवाएं

Sat, 01 Oct 2022 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लोकल कमिश्नर की टीम पुलिस के साथ मेडिकल एजेंसी पर पहुंची थी।
विज्ञापन
1 of 5
लोकल कमिश्नर जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर लोकल कमिश्नर अंजुम जावेद के साथ टीम ने शनिवार को फुव्वारा स्थित गोगिया मार्केट में बंसल मेडिकल एजेंसी पर जांच की। सात घंटे तक टीम ने मधुमेह की दवाओं और बिलों को चेक किया। टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही। इससे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। टीम के जाने पर ही दुकानदारों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि फर्जी बिल काटकर नकली दवाओं को बेचने की आशंका है। इस पर ही यह जांच की गई।

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि दिल्ली की बोहिृंगर इंगेलहेन फार्मा कंपनी ने हाईकोर्ट में सिविल वाद दाखिल किया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी की नकली दवाएं फर्जी बिलिंग पर आगरा सहित अन्य जगह पर बेची जा रही हैं। हाईकोर्ट ने अंजुम जावेद को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है। इसमें फुव्वारा स्थित गोगिया मार्केट की विष्णु बंसल की बंसल मेडिकल एजेंसी में निरीक्षण की अनुमति मांगी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार दोपहर को 12 बजे लोकल कमिश्नर चार सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
बिलों को भी देखा गया - फोटो : अमर उजाला
टीम ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के साथ टीम दुकान पर पहुंची। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आसपास की दुकानें बंद होने लगीं। ग्राहकों को भी वापस कर दिया गया। तकरीबन सात बजे तक कार्रवाई चलती रही। टीम ने निरीक्षण में दवाओं और बिल को चेक किया। टीम अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेगी। टीम ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा का फव्वारा बाजार - फोटो : अमर उजाला

पहले भी आ चुकी हैं कई टीम

फुव्वारा बाजार में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की विशेष टीम पहले भी आ चुकी हैं। नकली दवाओं और फर्जी बिल काटने पर जांच की जा रही है। दवा विक्रेताओं पर शिकंजा कसा जा चुका है।

4 of 5
मेडिकल स्टोर पर जांच करती औषधि विभाग की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

250 करोड़ की दवाएं पकड़ी गईं

ताजनगरी में दो साल में 250 करोड़ रुपये की नकली और नशे की दवाएं पकड़ी जा चुकी हैं। कफ सिरप की सबसे ज्यादा कालाबाजारी बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लोदश तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवाओं की जखीरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में फैला है कारोबार

गर्भपात किट की कालाबाजारी हरियाणा, राजस्थान, बांग्लादेश तक हो चुकी है। नशे और नकली दवाओं का कारोबार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र तक फैला हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें