फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापारः फरार भाजपा नेता को नहीं पकड़ सकी पुलिस, फार्म हाउस में होता था 'गंदा काम'

Wed, 29 Jul 2020 11:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मौके से हुई गिरफ्तारी के बाद चार दिन में कोई कार्रवाई नहीं 
विज्ञापन
1 of 5
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा स्थित कमला फार्म हाउस में देह व्यापार के मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता सहित छह आरोपियों को पुलिस चार दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी है। इनकी कॉल डिटेल भी नहीं निकल पाई है। न ही लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सिकंदरा के औैद्योगिक क्षेत्र स्थित कमला फार्म हाउस में पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा था। इसमें नौ लोग और तीन युवतियां पकड़ी गई थी। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इनमें विजय उर्फ बीपी, राम, सचिन, राजेश, जयवर्धन, रणवीर सिंह, परम, विष्णु, प्रदीप, साथ ही पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां थीं।

ये भी पढ़ें- देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां

 
विज्ञापन

3 of 5
होटल में चल रहा देह व्यापार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नगर निवासी अशोक राना, सिकंदरा निवासी विशाल गोयल, होटल फोर सीजन का संचालक अजय यादव, मनोज गिरि, जेपी होटल का संचालक लाल कुमार यादव और जसोदा गेस्ट हाउस का मालिक राजमोहन यादव को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। लीज पर फार्म हाउस को लेने वाला विशाल भी हाथ नहीं आ सका है।
 

4 of 5
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज मामले में रिमांड, सिकंदरा में नहीं
ताजगंज में भी होटलों में देह व्यापार का 15 दिन पहले खुलासा हुआ। इस रैकेट को एक महिला चला रही थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। लेकिन सिकंदरा के मामले में अब तक किसी की रिमांड के लिए अर्जी नहीं दी है। इस मामले में बड़े लोग भी आरोपी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जांच चल रही है, दबिश दे रहे हैं
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ साक्ष्य मिल गए हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें