फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में देहव्यापारः किराए की दुकान में चलाया 'काला कारोबार' अब फरार, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर संचालित 18 स्पा सेंटर के संचालकों को पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है। वह दुकान बंद करके फरार हो गए हैं। इनको पुलिस की ओर से नोटिस दिया जाना है। पुलिस का कहना है कि दुकान मालिकों से स्पा संचालकों के पते की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा सेंटर में छापा मारा था। यहां देह व्यापार पकड़ा गया था। 19 युवती और छह ग्राहक भी पकड़े गए थे। उन्हें जेल भेजा गया था। पुलिस ने चार दिन तक स्पा सेंटरों की चेकिंग की थी। इसमें सामने आया कि स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
स्पा सेंटर पर पहुंची आयुष विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई के डर से स्पा सेंटर बंद हो गए हैं। इस पर पुलिस ने संचालकों को नोटिस देने की तैयारी की। ऐसे 28 स्पा सेंटर चिह्नित किए गए। सभी को पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद किया जाना था। अगर, सेंटर में कभी किसी तरह की अनैतिक गतिविधि मिलेगी तो रकम की वसूली की जाएगी। मगर, पुलिस को दस ही संचालक मिल सके। बाकी 18 संचालकों के पते नहीं मिल पाए। 

4 of 7
स्पा सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि स्पा संचालकों के बारे में दुकान मालिक से जानकारी मांगी गई है। दुकान किराये पर लेने के दौरान आईडी और पता का प्रमाण पत्र दिया गया होगा। इसकी जानकारी मिलते ही नोटिस भिजवा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
टीडीआई में बंद पड़ा स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रिलेक्स स्पा का मालिक वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने देह व्यापार से जुड़े चार और स्पा संचालकों के नाम लिए हैं। इसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि विगत माह 18 नवंबर की शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने देह व्यापार की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित अफरोज के दो स्पा फ्रीडम स्पा, वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता का रिलेक्स स्पा और सचिन का रिवल स्पा पर छापा मारा था। 
विज्ञापन

6 of 7
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अफसरों ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अफसरों ने बुधवार को अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा तो तीन में देह व्यापार होता मिला। पुलिस को साथ लिए बगैर पहुंचे अफसरों ने इसकी सूचना न अफसरों को दी और न ही प्रशासन को। इतना ही नहीं, संचालक रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए, तब भी स्पा सेंटरों पर सील नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अफसरों ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 युवतियां, छह युवक जेल भेजे गए। खुलासा हुआ कि सदर में ऐसे ही 100 स्पा सेंटर चल रहे हैं, जबकि लाइसेंस एक के पास भी नहीं है। इनमें से 50 में देह व्यापार हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें