आगरा के थाना ताजगंज में पुलिस ने जिस देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर पांच युवतियां और कुछ युवकों को पकड़ा था। उस स्पा सेंटर में पुलिस को रिस्पेशन के पास केबिन बने मिले थे। जहां से युवतियों की तस्वीरों की एक एलबम भी बरामद हुई थी। सीओ लोहामंडी ने छापा मारा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का काम हो रहा था। तकरीबन पांच महीने से क्षेत्र के लोग परेशान थे और शिकायत की थी, पुलिस ने इसकी गोपनीय जांच कराई। जांच के बाद कार्रवाई का जिम्मा सीओ लोहामंडी को सौंपा गया। एलआईयू से इनपुट के बाद दबिश दी गई। बताया गया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों को केबिन के बाहर लड़कियां दिखाई जाती थीं। एक हजार से दो हजार तक ग्राहक से लिए जाते थे। केबिन में देह व्यापार कराया जाता था।