फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजभूमि से प्रियंका गांधी की ललकार, नोटों की खेती करने वालों ने बनाया कृषि कानून, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Feb 2021 03:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कांग्रेस कृषि बिल को लेकर किसानों का साथ दे रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की कमान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल रखी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रियंका लगातार सभाएं और महापंचायत कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों की महापंचायत में महिला को गले लगातीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्रजभूमि में महापंचायत को संबोधित किया। पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पीएम मोदी को अहंकारी बताया। वहीं नए कृषि कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने मंच से बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जयकारे लगाए। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
किसान महापंचायत को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा में किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है। गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल की कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाएं हैं। मंच से कहा कि किसान का अपमान किया जा रहा है।
 

4 of 5
महापंचायत के दौरान मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
जब पीएम के निर्णयों पर सवाल उठते हैं तो पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं। जनता की बात को स्वीकार नहीं करते। इनमें अहंकार है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस को दोषी ठहराया। शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बढ़ाया आपने तो कुछ बढ़ाया नहीं। शुक्र करिए कि पिछली सरकार ने कुछ बनाया, आप बेचते क्या। बड़े-बड़े उद्योग बेच डाले। शायद मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महापंचायत में मंच से किसानों को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा। इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी। जो जनता कहती है वो सही है। इस सरकार के अहंकार को खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें