फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन

Mon, 02 Nov 2020 02:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल ने धोया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के मामले पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सोमवार की सुबह मंदिर परिसर को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद गोस्वामीजनों ने हवन-पूजन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री - फोटो : अमर उजाला
सेवायत मुकेश गोस्वामी और शिवहरि गोस्वामी ने बताया कि 29 अक्तूबर को नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम यात्री फैजल खान और मोहम्मद चांद अपने दो हिंदू साथी आलोक रतन एवं नीलेश गुप्ता के साथ आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
नंदबाबा मंदिर में सेवायत - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि फैजल और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर में नमाज अदा की और साथियों से फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इनके इस कृत्य से हिंदू समाज में आक्रोश है। 

4 of 5
नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलवाते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने नमाज अदा करने वाले दोनों युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदबाबा मंदिर में हवन करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
गोस्वामीजनों ने सोमवार की सुबह नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल से धोया। इसके बाद हवन पूजन किया गया। गोस्वामीजनों ने कहा कि मंदिर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल से परिसर को धोया गया है। साथ ही हवन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें