ब्रज में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिन में बारिश और ओलावृष्टि के बाद जहां शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है, वहीं आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। एटा में पेड़ गिरने से किसान की मौत हो गई। शनिवार को बूंदाबांदी और रविवार, सोमवार को घने कोहरे के आसार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ओलावृष्टि से सरसों की फसल चौपट हुई
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 24 घंटे में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे 19.8 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2 पर पहुंच गया। देहात में 20 मिनट ओले पड़े। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बाजना, नौहझील, सुरीर में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बाजना क्षेत्र में किसानों की फसल बर्बाद होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मानागढ़ी मोड़ पर प्रदर्शन किया।
4 of 5
ओलावृष्टि से सरसों की फसल चौपट हुई
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में आलू, मिर्च व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, शिकोहाबाद में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। मकान में भी दरारें आ गईं हैं। यहां भी बारिश और ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान हुआ है।
मैनपुरी में शहर के निचले इलाके देवी रोड, महमूद नगर, गाड़ीवान में जलभराव हो गया। वहीं कासगंज के म्यांसुर गांव में एक घर पर बिजली गिरने से छत टूट गई। एटा के गांव लोहाखार में विष्णु दयाल (80) की तेज हवा में पेड़ गिरने जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई।