फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की राहें चकाचक, आम आदमी गड्ढों में, तस्वीरों में देखिए ताजनगरी का हाल

Sun, 08 Sep 2019 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विकास की दो तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा के 'विकास' के दो चेहरे हैं। जिले के आला अफसर डीएम, कमिश्नर जहां रहते हैं या जहां उनके ऑफिस हैं, वहां सड़कों पर एक गड्ढा तक नहीं। आसपास की 500 मीटर दायरे में भी सड़कें चकाचक हैं। वहीं दूसरा चेहरा उन जगहों का है जहां आम आदमी रह रहा है। आम आदमी की कॉलोनियों में सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें, यह तलाशना पड़ रहा है। केवल गड्ढे नहीं, बल्कि बारिश में इनमें जलभराव से शहर के लाखों लोग जूझ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भगवान टॉकीज ओवरब्रिज के पास गड्ढे में कार - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल फ्लाईओवर की शुरुआत में 8 से 12 इंच गहरे गड्ढे हैं जो 18 फुट तक लंबाई और 8 फुट तक चौड़ाई में हैं। शुक्रवार दोपहर में बारिश हुई तो इनमें पानी भर गया। इसी जगह मिट्टी भर दी गई, जो और खतरनाक साबित हुई। बारिश में दो पहिया वाहन एक फुट तक गहरी मिट्टी में धंसने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
होटल भावना के पास पानी भरे गड्ढे में फंसी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
फ्लाईओवर से आवास विकास की ओर जाने वाले रास्ते पर भावना क्लार्क होटल के ठीक सामने 3 जुलाई से पानी भरा है जो बारिश न होने पर भी निकल नहीं पाया। शुक्रवार को बारिश में यहां जलभराव और बढ़ गया। होटल के सामने कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनाया जा रहा है, जिसकी मिट्टी किनारों पर ऊंची कर दी गई है, जिससे पानी सड़क और तिराहे पर जमा है। 80 मीटर का हिस्सा पानी में पूरी तरह डूबा ह्रै।

4 of 5
बोदला पश्चिमी पुरी रोड पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
फ्लाईओवर के पास दो महीने से पानी भरा हुआ है। जिम्मेदार समस्या की सुध नहीं ले रहे हैं। लोगों की परेशानी जारी है। इससे जाहिर होता है कि शहर में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिम्मेदारों के जैसे आंख-कान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में हो जाता है यह हाल - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड, माल रोड और ताज रोड का कुछ हिस्सा छोड़ दें तो शहर में हर सड़क पर गड्ढे हैं। ट्रांसयमुना से लेकर सिकंदरा, शास्त्रीपुरम्, पश्चिमपुरी, ईंट मंडी वाली रोड पर एक साल से लोग परेशान हैं। सुल्तानगंज की पुलिया से अबुल उलाह दरगाह की सर्विस रोड गड्ढों के कारण जलभराव का नया प्वाइंट बनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें