फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बवाल करने वालों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने बलवाइयों को किया चिन्हित

Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बवाल करने वाले 13 लोगों के खिलाफ पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। आईजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि इनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी से जानकारी लेते आईजी रेंज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बलवा करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस ने अब यह कार्रवाई शुरू की है। फिरोजाबाद में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से तीन लोगों की जान गई थी। कई लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
फोर्स के साथ पैदल मार्च करते पुलिस-प्रशासन के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात में दर्ज आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। कई नाम मिल चुके हैं। वहीं बवाल में अब तक 14 उपद्रवियों को जेल भेजा गया है। 

4 of 5
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शहर के हर नाके पर सीआरपीएफ के जवान और पुलिस मुस्तैद नजर आई। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय और आईजी जोन ए. सतीश गणेश के साथ डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शहर की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला
आईजी ए. सतीश गणेश ने दावा किया कि फिरोजाबाद में माहौल पूरी तरह सामान्य है। बाजार खुल गए हैं। एनएच-2 पर यातायात चालू हो चुका है। मंगलवार को चूड़ी के कारखाने भी खुल जाएंगे। शहर में पीएसी और सीआरपीएफ की टुकड़ियां तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें