आगरा में छात्रा संजलि को जिंदा जलाए जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो युवक आकाश और विजय को हिरासत में ले लिया है। इन दोनों पुलिस को बताया है कि संजलि को उसके तहेरे भाई योगेश ने ही जलाया था। एसएसपी अमित पाठक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया। हालांकि परिजन इस पर यकीन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो युवकों ने पूछताछ में बताया संजलि को जिंदा जलाने वाले का नाम, परिजन नहीं कर रहे यकीन
2 of 7
मृतक योगेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विजय आगरा के सिकंदरा के कलवारी का रहने वाला है। वह योगेश के मामा का बेटा है। आकाश आगरा के शास्त्रीपुरम का है। वह विजय के भाई का साला है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने पूछताछ में बताया कि विजय बाइक चला रहा था। योगेश पीछे बैठा था। दूसरी बाइक पर आकाश साथ में चल रहा था।
विज्ञापन
दो युवकों ने पूछताछ में बताया संजलि को जिंदा जलाने वाले का नाम, परिजन नहीं कर रहे यकीन
3 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और छात्रा संजलि
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार संजलि पर पेट्रोल योगेश ने डाला था। उसने ही लाइटर से आग लगाई थी। घटना के कारण का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। इतना जरूर बताया है कि योगेश संजलि से बेहद खफा था। वो संजलि को मॉडल बनाना चाहता था। इसके लिए एक लाख से ज्यादा रुपया खर्च किया लेकिन संजलि अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती थी। उसने योगेश की बातें मानने से इंकार कर दिया था।
दो युवकों ने पूछताछ में बताया संजलि को जिंदा जलाने वाले का नाम, परिजन नहीं कर रहे यकीन
4 of 7
छात्रा संजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संजलि योगेश का फोन भी रिसीव नहीं करती थी। इस कारण वो खुन्नस में आ गया था। योगेश, विजय और आकाश में गहरी दोस्ती है। योगेश के कहने पर विजय और आकाश उसका साथ देने के लिए राजी हो गए। संजलि ने मृत्यु पूर्व बयान में कहा था कि उसका विजय से झगड़ा था। हालांकि उसने योगेश का नाम नहीं लिया था।
विज्ञापन
दो युवकों ने पूछताछ में बताया संजलि को जिंदा जलाने वाले का नाम, परिजन नहीं कर रहे यकीन
5 of 7
रोते बिलखते संजलि के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र का कहना है कि हमें अभी पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं है। उन्होंने फोन पर बताया कि हमने पुलिस से कहा कि खुलासे के लिए उनके सामने साक्ष्य रखे जाएं। अगर इनमें दम लगा तो यकीन करेंगे, वरना नहीं। अभी तो हमारा यही मानना है कि योगेश ने पुलिस की पूछताछ से आहत होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
दो युवकों ने पूछताछ में बताया संजलि को जिंदा जलाने वाले का नाम, परिजन नहीं कर रहे यकीन
6 of 7
छात्रा संजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संजलि लालऊ गांव की थी। वो गांव के मजरे नौमील स्थित एसी इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। 18 दिसंबर की दोपहर छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। घर से 500 मीटर पहले बाइक सवार युवकों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। उसने 19 की रात को दिल्ली के सफदरजंग में दम तोड़ दिया था। 20 की सुबह उसके तहेरे भाई योगेश ने लालऊ में घर में ही जहर खा लिया था। उसकी अस्पताल में थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई थी।