फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का भांजा बनकर दो विधायकों को लगाया चूना, बीटेक पास ठग के निशाने पर रहते थे भाजपा नेता

Tue, 01 Dec 2020 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी युवक यश अमीन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बनकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय से ठगी की कोशिश करने का आरोपी यश अमीन को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीटेक पास है। वह दूसरी बार जेल गया है। इससे पहले उज्जैन में एक विधायक से ठगी के मामले में जेल गया था। छूटने के बाद वह फिर से यही काम करने लगा। फर्रुखाबाद के विधायक से भी धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी के निशाने पर भाजपा नेता और अधिकारी रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि विधायक योगेंद्र उपाध्याय से आरोपी युवक ने गृहमंत्री अमित शाह के भांजे विराज शाह के रूप में बात की थी। इसके बाद मिलने आया था। रविवार को उसने बाजार से कपड़े खरीदे थे। 40 हजार रुपये का भुगतान करने की कहने पर विधायक के बेटे को शक हो गया था। वह उसे घर ले आए थे। इसके बाद इंटरनेट पर उसके बारे में पता किया तो हकीकत सामने आ गई थी। बाद में विधायक ने गृहमंत्री के पीए से भी बात करके पता किया। तब आरोपी की पोल खुल गई। इस पर विधायक ने आरोपी को थाना नाई की मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी के बारे में अहमदाबाद पुलिस की मदद से भी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक यश अमीन उर्फ यामीन उर्फ आमिर गुजरात के अहमदाबाद का निवासी है। वह खुद को गृहमंत्री अमित शाह का भांजा विराज शाह बता रहा था। उससे पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में एक पासपोर्ट की कॉपी की फोटो थी। इस पर उसका फोटो लगा था। नाम यश अमीन लिखा था। पिता का नाम अश्विन लिखा था। वह खुद को विराज शाह पुत्र अश्विन भाई बता रहा था। मगर, ऐसा नहीं था।

4 of 6
ठग ने विधायक को कई बार किया था फोन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आरोपी की कुछ और आईडी मिली हैं। इन पर यामीन और आमिर लिखा है। वह इसी तरह से ठगी करता है। उसने सिविल में बीटेक किया है। मगर, नौकरी नहीं लगी है। इस पर वह ठगी करने लगा। इससे पहले वर्ष 2016 में एक विधायक से ठगी की थी। वह पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। वह अपने झांसे में भाजपा नेता और अधिकारियों को लेता है। क्योंकि यह लोग गृहमंत्री का नाम लेने पर उससे अच्छा व्यवहार करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना लेकर आने के बाद नाई की मंडी पुलिस आरोपी से दो घंटे तक पूछताछ की हिम्मत नहीं कर सकी। पहले पुलिस को धमकाता रहा। कह रहा था कि वह गृहमंत्री अमित शाह का भांजा विराज शाह है। दिल्ली फोन कर दिया है। वहां से फोन आते ही सब जान जाएंगे, वह क्या है? इस कारण पुलिसकर्मी भी शुरुआत में पूछताछ नहीं कर रहे थे। विधायक योगेंद्र उपाध्याय के पुष्टि करने के बाद ही पुलिस कर्मी पूछताछ की हिम्मत कर सके। बाद में पूछताछ में ठगी की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री का भांजा बनाकर ठगी की कोशिश करने के आरोपी युवक ने फर्रुखाबाद में विधायक मेजर (रिटायर्ड) सुनील दत्त द्विवेदी को चूना लगाया था। मामला इसी साल 11 मार्च का है। युवक ने जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 10 मार्च की रात अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व नगदी चोरी हो गए। उसने अपना नाम विराज शाह बताया। कहा था कि वह अमित शाह का भतीजा है। सूचना पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जीआरपी थाने पहुंचकर उसके पैसे दिए और दूसरी ट्रेन से भेजा। जांच में चोरी का मामला झूठा निकला, इसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। जीआरपी थाना पुलिस ने आगरा के नाई की मंडी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें