आगरा के नरीपुरा स्थित आर. मधुराज हॉस्पिटल में आग लगी या फिर साजिश कर लगाई गई? यह अभी सवाल ही बना हुआ है। हॉस्पिटल संचालक के पिता ने आग लगाने का आरोप लगाया था। मगर, पुलिस ने हॉस्पिटल के आसपास 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। मगर, कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। इससे घटना को हादसा ही माना जा रहा है।
आर. मधुराज हॉस्पिटल में पांच अक्तूबर की तड़के 4:45 बजे आग लगने की घटना हुई थी। हॉस्पिटल बेसमेंट में संचालित था, जबकि भूतल पर घर बना था। इसके पाल ही दुकान में फोम रखी थी। दुकान में रखी फोम में आग लगी। जिससे घर में धुआं भर गया। इसमें हॉस्पिटल संचालक राजन सिंह, उनकी बेटी सिमरन और बेटे ऋषि की दम घुटने से मौत हो गई थी। राजन सिंह के पिता गोपीचंद ने आरोप लगाया था कि उनकी दुकान में आग लगाई गई। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की। इस पर थाना शाहगंज पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
2 of 6
आर मधुराज अस्पताल में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे जल गए थे। मगर, डीवीआर सुरक्षित थी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास की दुकान और घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
3 of 6
अस्पताल में जला पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने ही बताया कि हॉस्पिटल के पास ही एक घर पर सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इनमें दो का फोकस हॉस्पिटल की तरफ है। अगर, किसी ने बाहर से आकर आग लगाई होगी या फिर वह हॉस्पिटल के अंदर जाने के बाद भागा होगा तो फुटेज में जरूर आता।
4 of 6
आग लगने की घटना के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तड़के तकरीबन तीन बजे से पांच बजे तक के फुटेज चेक किए गए। इसमें हास्पिटल की तरफ से कोई आता और जाता नजर नहीं आया। इस पर कई और घर और दुकान के फुटेज चेक किए। लगभग 30 कैमरों को देखा गया। मगर, आग लगाने के प्रमाण नहीं मिले। इससे हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल संचालक राजन के पिता गोपीचंद
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल संचालक के पिता गोपीचंद ने शोकसभा में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। यह भी कहा था कि वह थाने में तहरीर देंगे। मगर, रविवार तक पुलिस के पास तहरीर पहुंची है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हॉस्पिटल में बनी दुकान में रखे फोम में आग लगी थी। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।