आगरा के शमसाबाद में सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या के बाद की गई लूट करोड़ों की हो सकती है। उनके परिजनों का कहना है कि वो दुकान से जितना कैश और सोना लाए थे, वो सब बदमाश ले गए। वो लगभग आठ किलो सोना और 50 से 60 लाख कैश लेकर आते थे। हालांकि परिजनों ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी नहीं दी है लेकिन व्यापारी नेताओं को अवगत कराया है।
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से वरिष्ठ व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल बृहस्पतिवार को परिजनों से मिले। उनका कहना है कि परिवार के लोग एक-एक जेवरात की सूची बना रहे हैं ताकि पुलिस को पूरी जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि घर पर जो 1.5 किलो सोने के जेवरात जो लुटने से बच गए, ये उनकी मां के हैं। ये जेवरात और 10 लाख कैश घर पर ही रहता था। यह नहीं लुटा है।
विज्ञापन
3 of 5
मुकलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुकलेश गुप्ता दुकान से जितना सामान लाते थे, वो पूरा का पूरा लुट गया है। वो साहूकार का काम करते थे, इसलिए ब्याज पर देने के लिए 50-60 लाख कैश रखते थे। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर में सिर्फ यह लिखा था कि कैश और जेवरात लुटे हैं। बाकी ब्योरा बाद में देने के लिए कहा था। यह अब तक नहीं मिला है।
4 of 5
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सराफ दंपती की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने तीन दिन की मोहलत मांगी थी। शुक्रवार तीसरा दिन है जबकि अब तक सुराग नहीं मिला है। व्यापारियों में भारी गुस्सा है। तीसरे दिन भी बाजार नहीं खुले। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों की भी आवाजाही बनी रही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जताया। सपा नेता ने कहा कि अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं है। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्दी और सही खुलासा करने की बात कही। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शमसाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात की।