फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कलक्ट्रेट परिसर में दरोगा ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, एसएसआई को मारा तमाचा

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
कलक्ट्रेट परिसर में जमीन पर लेटा दरोगा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कलक्ट्रेट परिसर स्थित असलहा बाबू कार्यालय में शुक्रवार को एक दरोगा ने तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। दरोगा यहां पर रायफल के रजिस्ट्रेशन के लिए आया था। उसने यहां पर हंगामा करते हुए रिकॉर्ड रूम में कागजों को फाड़कर फेंक दिया। रोकने पर कई पुलिसकमियों से मारपीट की। उसके बाद कार्यालय के बाहर कपड़े उतारकर जमीन पर लेट गया। थाना सदर बाजार के एसएसआई उसे जीप में ले जाने लगे तो उन्हें थप्पड़ मार दिया। अभद्रता करने और लोगों से मारपीट करने वाले आरोपी दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
असलहा बाबू कार्यालय में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में तैनात प्रवीण कुमार शुक्रवार को अपनी रायफल के पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए असलहा बाबू के कार्यालय पहुंचा। यहां पर असलहा बाबू मोहन स्वरूप त्रिपाठी से बातचीत करने लगा। बाबू ने कहा कि पांच साल के पुन: रजिस्ट्रेशन और रिन्युल के लिए इसमें फीस लगेगी। इस पर आग बबूला हुए दरोगा ने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी और असलहा बाबू से अभद्रता कर दी। रिकॉर्ड रूप में पहुंचकर कागज भी फाड़ डाले। यह आरोप असलहा बाबू ने दरोगा पर लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
असलहा बाबू कार्यालय में रखें दस्तावेज फाड़े - फोटो : अमर उजाला
असलहा बाबू कार्यालय में हुई तोड़फोड़ पर कलक्ट्रेट कर्मचारी एकत्रित हो गए। यहां पर बीच-बचाव को आए कर्मचारी और पुलिसकर्मियों से दरोगा ने मारपीट की। इसके बाद खुद ही दरोगा कार्यालय के बाहर जमीन पर लेट गया। सूचना पाकर पहुंची सदर बाजार पुलिस उसे उठाकर जीप में डालने लगी। इस दौरान दरोगा ने एसएसआई को तमंचा जड़ दिया। यह देख हर कोई हतप्रभ रह गया। दरोगा का मेडिकल कराया गया। सीओ सिटी वरुण कुमार की रिपोर्ट पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

4 of 5
कलक्ट्रेट परिसर में जमीन पर लेटा दरोगा - फोटो : अमर उजाला
थाना मांट में तैनात दरोगा प्रवीण कुमार को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जून-2020 में सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया था। उसके बाद अक्तूबर में दरोगा को बहाल कर दिया गया। करीब ढाई महीने भी नहीं बीते होंगे, एक बार फिर दरोगा को शुक्रवार को अभद्रता और तोडफ़ोड़ में सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि अभद्रता और तोड़फोड़ करने वाले दरोगा प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें