फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला कांस्टेबल के होश

Sun, 05 Mar 2023 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बुर्का (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुर्के में कौन था? चाल कुछ बदली-बदली थी। शक हुआ तो जीआरपी ने निगरानी शुरू कर दी। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी को संदिग्ध बुर्के वाली के पीछे लगा दिया गया। स्टेशन पर एक जगह उसके कदम रुके तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे टोक दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने बुर्के का पर्दा उठाया, तो उसके होश उड़ गए। पर्दे के पीछे कोई महिला नहीं बल्कि युवक था। 

आदित्य से  बन गया शबनम

ये मामला मथुरा रेलवे स्टेशन का है। युवक पर प्यार का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह आदित्य से शबनम बन गया। जंक्शन पर अपनी प्रेमिका की खोज कर रहे युवक को जीआरपी ने पहचान लिया और इसके बाद प्यार का नशा तो उतरा ही बल्कि प्रेमिका भी रफूचक्कर हो गई। आगे पढ़ें कहां से आया था आदित्य, क्यों पहनना पड़ा उसे बुर्का?

ये भी पढ़ें -  Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
विज्ञापन

2 of 5
बुर्का - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश से आया था युवक 

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य सर्राफ पुत्र विनोद सर्राफ निवासी ग्राम थाना कोतमा जिला अन्नपुर मध्यप्रदेश शनिवार को मथुरा जंक्शन पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां से वह उसके साथ कहीं जाना चाहता था। अन्य दोस्त उसे कहीं देख ना लें इसलिए उसने बुर्का पहन लिया। जैसे ही उसने जंक्शन में प्रवेश किया वहां पर मौजूद एसआई कुलवीर सिंह को शक गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

महिला पुलिस कर्मी ने किया पीछा 

जीआरपी के एसआई ने शक की पुष्टि करने के लिए जीआरपी की महिला कर्मी को उसके पीछे भेजा। महिला पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछे चलने के बाद पुलिसकर्मी ने उसे टोकते हुआ रोक लिया। जब उससे बात की तो महिला की बदली अवाज में उसने बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया।

 

4 of 5
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जाआरपी ने की पूछताछ

इसके बाद युवक को जीआरपी की टीम थाने में ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई, जिसमें पूरा सच खुलकर सामने आ गया। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि युवक को उसके परिजन के सुपर्द कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

नहीं मिली प्रेमिका

जीआरपी निरीक्षक ने  बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। शुरूआत में उसने अपना नाम शबनम बताया, लेकिन आवाज से उसे पहचान लिया। जंक्शन पर उसकी प्रेमिका नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका वहां से भाग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें