कानपुर कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में आगरा के ताजगंज क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं। उनके पैर में एक-एक गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
घटना रात तकरीबन 1:30 बजे की है। 100 फुटा मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी, तभी बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। बाद में एसएसपी बबलू कुमार भी आ गए। इलाके को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों में एक कोतवाली मोहल्ला का सलमान उर्फ पांच किलो है। दूसरा उसका साथी गोबर चौकी मोहल्ला का सलमान उर्फ छोटू है। पकड़े गए दोनों बदमाश चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। यह गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे थे। बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया गया है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
4 of 5
सलमान उर्फ छोटू, लाल टी शर्ट में सलमान उर्फ पांच किलो
- फोटो : अमर उजाला
नगला मेवाती निवासी सलमान उर्फ पांच किलो की पुलिस को तलाश थी। वो पेशेवर लुटेरा है। जून 2015 में सलमान के गैंग ने सराफ रिंकू बंसल से छह किलोग्राम सोना लूटा था। घटना के तीन-चार माह बाद वो पकड़ा गया था। पूरा माल भी बरामद नहीं हो सका था।
जेल से रिहाई के बाद भी सलमान उर्फ पांच किलो ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। फिरोजाबाद जिले में भी उसने वारदात कीं। ताजगंज थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश में ताजगंज पुलिस और एसओजी लगी थी। अब पुलिस दोनों बदमाशों का कुंडली खंगाल रही है।