आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम से 27 जून को एक घर से 15 हजार की ब्रांडेड साइकिल चोरी हो गई थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। ये साइकिल 14 वर्षीय किशोर की थी। साइकिल चोरी होने के किशोर परेशान था। उसकी मां ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही जानकारी देने वाले के लिए 2100 रुपये इनाम रखा था। ये मामला खूब वायरल भी हुआ। अब पुलिस ने इस साइकिल को बरामद कर लिया है। किशोर को जब पुलिस ने साइकिल दी, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
शास्त्रीपुरम में रहने वाली नीलम ने 19 जून को अपने बेटे अंशुमन गोयल को 15 हजार की ब्रांडेड साइकिल दिलाई थी। घटना 27 जून को दोपहर 2:00 बजे हुई। साइकिल घर के अंदर खड़ी हुई थी। तभी एक चोर आया। चोर साइकिलों के बीच से अंशुमन की साइकिल को निकाला। उसका ताला तोड़कर साइकिल चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
2 of 5
सीसीटीवी में दिखा चोर
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में दिखा था चोर
कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर तलाश की गई। घर के बाहर लगे एक कैमरे में चोर नजर आया। नीलम ने यूपी 112 पर कॉल किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामले में खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
ब्रांडेड साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
पैसे जोड़कर दिलाई थी ब्रांडेड साइकिल
अंशुमन के मामा अजय अग्रवाल ने बताया कि अंशुमन के पिता की मौत कोरोना काल में हो गई थी। नीलम ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर का खर्च चलाती हैं। किसी तरह से साइकिल खरीद कर लाई थी। बेटा भी खुश था, लेकिन साइकिल चोरी कर ली गई, जिससे वह उदास हो गया था।
4 of 5
नीलम अपने बेटे अंशुमन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
2100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी
बेटे को उदास देख मां ने साइकिल के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 2100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने नीलम को साइकिल मिलने की जानकारी दी। इसके बाद थाने बुलाकर साइकिल को 14 वर्षीय अंशुमन गोयल के सुपुर्द कर दिया, जिससे उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। खुशी के मौके पर साइकिल को बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों को परिवारी जनों ने सम्मानित भी किया।