ताजमहल में चेकिंग करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके मामा के लड़के राकेश पुत्र राजेन्द्र को भी थाने ले गयी है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो विमल अपने घर से आगरा एक सप्ताह पहले दवाई लेने के लिए आया था। उसके बाद वह सीधे ननिहाल आ गया। वह पढ़ाई में बेहद होशियार है और सरकारी नौकरी की तैयारी काफी समय से कर रहा था। अधिक पढ़ाई के कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जाता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में विमल ने बताया कि उसकी सेना भर्ती रद्द हो गई थी, गुरुवार सुबह 112 पर कॉल करके बताया था कि ताजमहल के आसपास और राम तेज हॉस्पिटल के पास बम रखा है। युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।