फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं और एक युवक को दिखतौली के समीप से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला ने अपने पति को छोड़कर नाम बदलकर दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इसके बाद गैंग के साथ मिलकर युवक से रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कल्पना और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग फर्जी आधार कार्ड बनाकर और नाम बदल कर शादी करवाता था। बाद में शादी करने वाले युवक को दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये हड़प लेता था।
विज्ञापन
2 of 5
थाना शिकोहाबाद
- फोटो : अमर उजाला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में तीन अक्तूबर को दिखतौली निवासी हरीबाबू ने पत्नी कल्पना के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आए। कल्पना की शादी हरीबाबू से वर्ष 2010 में हुई थी। कल्पना मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह गैंग में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कल्पना ने अपनी परिचित मालती नागर, मनोज और गोपाल के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर तीन माह पूर्व आगरा के ताजगंज क्षेत्र निवासी संजीव दीक्षित से शादी कर ली। इसके बाद उससे 1,65000 रुपये ठग लिए थे। इतना ही नहीं उससे एक लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।
4 of 5
पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
संजीव को जब इस बात की जानकारी हुई कि कल्पना ने उसके साथ धोखाधड़ी कर आरती उपाध्याय नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी की है, तब उसने यह बात अपने परिजन को बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला आरती उपाध्याय (असली नाम कल्पना पत्नी हरीबाबू) को गिरफ्तार कर लिया।
कल्पना से पूछताछ के बाद पुलिस ने मालती नागर उर्फ संगीता उपाध्याय निवासी नई आबादी रहना उत्तर और गोपाल निवासी शेरपुरा भूड़ा थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया। मनोज फरार है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।