वाटर वर्क्स पर ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने 15 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मोती गंज के मैदा व्यापारी कमला नगर निवासी राजीव अग्रवाल को बरेली से गिरफ्तार किया है। राजीव ने कार में एक्टिवा टकराने पर कपड़ा व्यापारी को गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी कार भी बरामद कर ली है । पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया है। उस पर आरोपी की मदद करने का आरोप है। हत्या के बाद उसने उसके घर पर ही गाड़ी खड़ी की थी।
विज्ञापन
2 of 8
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर स्थित दुर्गा एन्क्लेव निवासी राहुल पुत्र विष्णु अग्रवाल का रोशन मोहल्ला में साड़ियों का थोक का कारोबार है। शनिवार रात दस बजे राहुल एक्टिवा से घर आ रहे थे। वाटर वर्क्स पर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद कार सवार हमलावर फरार हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार के नंबर का पता चल गया। इसके बाद पड़ताल की गई। 15 घंटे बाद कमला नगर के एफ ब्लाक निवासी दिवंगत मैदा व्यापारी रमाशंकर अग्रवाल के घर पहुंच गए। कार उनके बेटे राजीव अग्रवाल की थी। उसी ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। मोतीगंज में उनका मैदे का कारोबार है। रविवार सुबह वह दूसरी कार से बरेली फरार हो गया था। घर में बलीनो कार खड़ी मिल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी मैदा व्यापारी राजीव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम को बरेली भेजा गया। वहां से आरोपी मैदा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे देर रात थाना हरीपर्वत लेकर आई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि राजीव दुकान बंद करके कार से घर आ रहा था। वाटर वर्क्स पर उसकी कार के सामने राहुल की एक्टिवा टकरा गई। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। गाली-गलौज के बाद राजीव ने गोली मार दी और घर चला गया। रविवार सुबह कालोनी में पुलिस के पहुंचने पर राजीव फरार हो गया। वह परिवार को भी अपने साथ ले गया था।
4 of 8
हत्या के आरोपी के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी राजीव अग्रवाल ने पुलिस को बयान दिया है, मैं जीवनी मंडी की ओर से आ रहा था। तभी राहुल एक्टिवा से गलत दिशा से सामने आ गया। दोनों वाहनों में हलकी सी टक्कर लगी। वह गुस्से में बड़बड़ाने लगा। मैंने कहा कि मान जा। मैंने भी शराब पी है, तूने भी पी है। रास्ते से हट जा। वह नहीं हटा तो मुझे भी गुस्सा आ गया। मैंने अपनी पिस्टल निकाल ली। उससे दो बार कहा कि गोली मार दूंगा। मगर, वह कहने लगा कि दम है तो गोली चलाकर दिखा। तीसरी बार में मैंने गोली चला दी। उसके गिरते ही मैं गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि राजीव शराब का आदी है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से नीले रंग की बलीनो कार में हमलावर के होने की पुष्टि हुई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें नीले रंग की बलीनो कार में हमलावर के होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सर्विस रोड से लेकर सुल्तानगंज पुलिया तक कई कैमरे देखे। कार कमला नगर की तरफ मुड़ती नजर आ रही थी। तकरीबन 50 कैमरों को देखा गया। पुलिस की एक टीम ने आरटीओ से बलीनो कार का रिकॉर्ड निकलवाया। राजीव की कार का नंबर यूपी 80 डीयू 6363 था। मगर, प्रत्यक्षदर्शी 63 नंबर ही देख पाए थे। आरटीओ से 1300 बलीनो के नंबर मिले। कमला नगर में 18 कार थी। पुलिस 63 नंबर की कार की तलाश कर रही थी। दोपहर 12 बजे पुलिस कमला नगर में पहुंच गई। कार का पता कर लिया।
विज्ञापन
6 of 8
पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल अग्रवाल के परिवार में भाई विशाल अग्रवाल हैं। पिता की मौत हो चुकी है। पत्नी और मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिजनों का कहना था कि राहुल की दो छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोगों ने परिवार को किसी तरह संभाला। राजीव अग्रवाल ने घटना के बाद अपने रिश्तेदार बल्केश्वर निवासी मनीष को फोन किया था। वह शादी में गया था। राजीव ने उसे बताया कि गाड़ी खड़ी करनी है। गाड़ी खड़ी करने के बाद राजीव पैदल अपने घर आ गया था। रात 12:30 बजे मनीष अपनी गाड़ी से राजीव से मिलने उसके घर गया। तब उसने घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह दस बजे मनीष उसे बलीनो गाड़ी देने भी गया था।
विज्ञापन
7 of 8
आईजी रेंज ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में टीम खुलासे के लिए लगी थी। टीम ने कुछ ही घंटे में खुलासा किया। टीम और अधिकारियों को दस हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। केस में त्वरित न्याय दिलाने के लिए मानीटरिंग सेल में रखा जाएगा। एसएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। एसपी सिटी और एएसपी के लिए डीजीपी का प्रशंसा चिह्न दिलाने की सिफारिश की जाएगी।
राहुल के घर पर पहुंचे व्यापारी व एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल अग्रवाल की हत्या के विरोध में रविवार को सुभाष बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।